देवास। नगर निगम आयुक्त दलीप कुमार ने आगामी स्वच्छता सर्वेक्षण को दृष्टिगत रखते हुए स्वास्थ्य अधिकारी एवं स्वच्छता निरीक्षकों को सभी वार्डों में साफ सफाई पर विशेष फोकस देने के निर्देश दिए।
वार्डों में चल रहे हैं ये कार्य
आयुक्त के निर्देशन में वार्डों में नाली सफाई, खुले प्लाटों पर कचरे का निपटान, मुख्य मार्गों पर विशेष सफाई, डिवाइडरों की सफाई के साथ पाथवे की सफाई भी की जा रही है। वहीं वायु गुणवत्ता को लेकर सड़कों पर पानी का छिड़काव भी किया जा रहा है। गार्डनों की विशेष रूप से सफाई तथा गाजर घास कटिंग का कार्य भी निरंतर जारी है।
उपायुक्त कर रहे मॉनीटरिंग
आयुक्त दलीप कुमार के निर्देशन में उपायुक्त देवबाला पिपलोनिया, जाकिर जाफरी, आरती खेड़ेकर एवं दीपक पटेल द्वारा वार्डों में प्रतिदिन निरीक्षण कर चल रहे स्वच्छता कार्य एवं साफ सफाई की मॉनीटरिंग की जा रही है।
जियोटेग फोटो के साथ दें रिपोर्ट
आयुक्त ने सभी स्वच्छता निरीक्षकों को निर्देशित किया कि वे अपने अधीनस्थ वार्डों में प्रतिदिन की जा रही साफ सफाई, नाला, नाली तथा बैकलेन, डस्टबिन की सफाई, गाजर घास कटिंग, रात्रि कालीन सफाई तथा कचरा संग्रहण वाहनों में मिक्स सेग्रिगेशन, अमानक पॉलिथीन, रेड स्पॉट पर चालानी कार्रवाई के साथ प्रतिदिन की कार्य प्रगति रिपोर्ट जियोटेग फोटो के साथ अपने उपायुक्तों को प्रस्तुत करें।

0 Comments