Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

अपर कलेक्टर श्री शोभाराम सोलंकी की अध्यनक्षता में जिलास्तरीय संयुक्त परामर्शदात्री समिति की बैठक आयोजित -- जिला अधिकारी विभागों में कर्मचारियों के लम्बित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें – अपर कलेक्टर श्री सोलंकी--

अपर कलेक्टर श्री शोभाराम सोलंकी की अध्यनक्षता में जिलास्तरीय संयुक्त परामर्शदात्री समिति की बैठक आयोजित
-------------
जिला अधिकारी विभागों में कर्मचारियों के लम्बित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें – अपर कलेक्टर श्री सोलंकी
--
देवास 02 अप्रैल 2026/ देवास जिले में समस्त विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारियों के सेवा स्वात्व, अनुकंपा नियुक्ति, ग्रेड पे एरियर, सेवा निवृत्त कर्मचारियों के पीपीओ, समयमान वेतनमान आदि लम्बित प्रकरणों एवं कर्मचारियों को आ रही समस्योंा के निराकरण के उद्देश्य से जिलास्तरीय संयुक्त परामर्शदात्री समिति की बैठक अपर कलेक्टर श्री शोभाराम सोलंकी की अध्यचक्षता में कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित हुई। 
बैठक में अपर कलेक्टर श्री सोलंकी ने निर्देश दिये कि सभी जिला अधिकारी अपने विभाग में कर्मचारियों से संबंधित जो भी लम्बित प्रकरण चल रहे हैं, उनका शीघ्र निराकरण करें। उन्होंने पेंशन अधिकारी को जिले में शासकीय सेवकों की सेवानिवृत्ति पर सभी प्रकार के भुगतान शीघ्र करने के निर्देश दिये। उन्होंबने कहा कि अधिकारी/कर्मचारियों की सीआर का समय पर निर्धारण होना चाहिए ताकि उन्हेंश समयमान वेतनमान के समय कोई समस्यार नहीं आये।
अपर कलेक्टर श्री सोलंकी ने कहा कि जिले में सभी कार्यालयों में ई-ऑफिस सुविधा प्रारंभ हो गई है, इसके लिए सभी कर्मचारियों को कम्प्युटर, प्रिंटर आदि की उपलब्धता कराई जाएं। उन्होंने कहा कि जिन विभागों में लंबे समय से निलंबित कर्मचारी हैं यदि उन पर कोई भी कानूनी प्रकरण नहीं चला रहा है तो उन्हें बहाल करवाया जाएं। सेवा निवृत्त कर्मचारियों का पीपीओ समय पर जारी किया जाये। पेंशन फॉर्म एवं स्वी कृति प्रक्रिया को पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाये। राज्य सरकार की पेंशन योजनानुसार सभी को समय पर पेंशन का भुगतान हो।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...