“नेशनल लोक अदालत” का आयोजन 09 मई को,,
प्रधान जिला न्यायाधीश श्री अजय प्रकाश मिश्र के प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
देवास: राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार 09 मई 2026 को जिला न्यायालय परिसर देवास में “नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवास श्री अजय प्रकाश मिश्र ने बुधवार को “नेशनल लोक अदालत” के प्रचार-प्रसार के लिए वाहन रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वाहन रैली द्वारा विद्युत विभाग के वाहनों द्वारा नेशनल लोक अदालत का प्रचार एवं विद्युत विभाग की ओर से दी जाने वाली छूट के संबंध में प्रचार-प्रसार किया जाएगा नगर निगम विभाग द्वारा भी प्रचार वाहनों के माध्यम से विशेष छूट का प्रचार-प्रसार किया जाएगा ।
इस अवसर पर श्री विकास शर्मा विशेष न्यायाधीश प्रभारी नेशनल लोक अदालत,
श्री उमाशंकर अग्रवाल प्रथम अतिरिक्त जिला न्यायाधीश, श्री अभिषेक गौड पंचम अतिरिक्त जिला न्यायाधीश, श्री प्रसन्न सिंह बहरावत चतुर्थ अतिरिक्त जिला न्यायाधीश, डॉ. रविकांत सोलंकी अतिरिक्त जिला न्यायाधीश, श्री भारत सिंह कनेल मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, श्री रोहित श्रीवास्तव, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्री नीलेन्द्र कुमार तिवारी व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खण्ड, श्रीमती दीक्षा मौर्य व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खण्ड, कुं. युवराज सिंह व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खंड, श्री अभिजीत सिंह व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खण्ड, श्रीमती किरण सिंह व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ खण्ड, श्रीमती रश्मि अभिजीत मरावी व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ खण्ड, सुश्री नेहा उपाध्याय, व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ खण्ड, श्रीमती चंद्रा पंवार व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ खण्ड, सुश्री मुस्कान अरोरा व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ खंड देवास एवं श्री सुभाष चौधरी जिला विधिक सहायता अधिकारी देवास एवं लीगल डिफेंस काउंसिल के सदस्यगण, पैनल अधिवक्तागण, पैरालीगल वालेन्टियर, विद्युत विभाग, नगरनिगम विभाग के अधिकारीगण, न्यायालय के समस्त कर्मचारीगण, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवास के कर्मचारीगण उपस्थित थे।

0 Comments