Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

आदर्श नगर में गूंजेगा “ॐ नमः शिवाय” का जयघोष,, - 10 से 17 मई तक होगा पंचकुंडीय महायज्ञ, संगीतमय शिवपुराण एवं शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव

आदर्श नगर में गूंजेगा “ॐ नमः शिवाय” का जयघोष,,

 - 10 से 17 मई तक होगा पंचकुंडीय महायज्ञ, संगीतमय शिवपुराण एवं शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव

देवास। धार्मिक नगरी देवास के आदर्श नगर स्थित भारत माता उद्यान में आगामी 10 मई से 17 मई 2026 तक आठ दिवसीय भव्य शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव एवं शिवोत्सव का आयोजन किया जाएगा। वार्ड के पार्षद प्रतिनिधि प्रवीण वर्मा ने बताया कि आयोजन को लेकर क्षेत्रवासियों एवं श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। कार्यक्रम के अंतर्गत भव्य कलश यात्रा, पंचकुंडीय महायज्ञ, संगीतमय शिवपुराण कथा, भजन-सहस्त्रार्चन तथा महाप्रसादी (भंडारा) जैसे विविध धार्मिक आयोजन संपन्न होंगे। भारत माता उद्यान विकास समिति आदर्श नगर देवास द्वारा आयोजित इस महोत्सव में कथा वाचन पंडित राकेश तिवारी द्वारा किया जाएगा। वार्ड क्रमांक 32 स्थित भारत माता उद्यान में नवनिर्मित शिव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे क्षेत्र को आकर्षक धार्मिक सजावट से सजाया जा रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत 10 मई, रविवार को प्रातः 9 बजे भव्य कलश यात्रा के साथ होगी, जो भारत माता उद्यान से प्रारंभ होकर क्षेत्र के प्रमुख मार्गों से निकलेगी। इसके बाद प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से संगीतमय शिवपुराण कथा का आयोजन किया जाएगा। वहीं 10 से 14 मई तक प्रतिदिन सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक पंचकुंडीय महायज्ञ संपन्न होगा, जिसमें श्रद्धालु यजमान बनकर पुण्य लाभ प्राप्त कर सकेंगे। आयोजन के अंतर्गत 10 से 13 मई तक प्रतिदिन दोपहर 2 से 3 बजे तक भजनानंद एवं सहस्त्रार्चन कार्यक्रम आयोजित होंगे। समिति ने बताया कि सहस्त्रार्चन कार्यक्रम सभी श्रद्धालुओं के लिए खुला रहेगा। 14 मई, गुरुवार को दोपहर 2 बजे शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा, प्रथम दर्शन एवं महाआरती का आयोजन विशेष आकर्षण रहेगा। महोत्सव का समापन 17 मई, रविवार को संतों के आशीर्वचन एवं विशाल महाप्रसादी (भंडारा) के साथ होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। आयोजन समिति एवं संस्था श्री शिवाय के सदस्यों ने समस्त धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से सपरिवार कार्यक्रम में उपस्थित होकर धर्म लाभ लेने एवं तन-मन-धन से सहयोग करने की अपील की है।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...