Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

किलकारी अभियान के तहत स्वस्थ हुए 102 बच्चों के लिए अमलतास में आयोजित हुआ पोषण वितरण कार्यक्रम

किलकारी अभियान के तहत स्वस्थ हुए 102 बच्चों के लिए अमलतास में आयोजित हुआ पोषण वितरण कार्यक्रम
देवास- बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और उज्जवल भविष्य की दिशा में जिला प्रशासन की पहल से  संचालित 'किलकारी अभियान' के अंतर्गत, अमलतास अस्पताल में एक गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर कुपोषण को मात देकर स्वस्थ हुए 102 बच्चों को श्रीमती नवनीत कौर महिला बाल विकास एडी द्वारा बच्चों को विधिवत पोषण आहार वितरित किया गया एवं  छुट्टी दी गई। इस अभियान के माध्यम से कुपोषण के विरुद्ध एक बड़ी सफलता हासिल की गई है, जहाँ चिकित्सकों और स्टाफ की कड़ी मेहनत से बच्चों के स्वास्थ्य स्तर में उल्लेखनीय सुधार देखा गया।
समारोह के दौरान बच्चों के शारीरिक विकास और पोषण की निरंतरता बनाए रखने के लिए उन्हें दलिया, चना, मूंगफली, गुड़ और ताजे फलों जैसे पौष्टिक खाद्य पदार्थों के किट प्रदान किए गए। केवल बच्चों को आहार देना ही इस आयोजन का सीमित लक्ष्य नहीं था, बल्कि उनकी माताओं को भविष्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एक विस्तृत 'पोषण सूची' भी सौंपी गई। इस सूची के माध्यम से माताओं को संतुलित आहार और स्वच्छता के उन आवश्यक नियमों के बारे में विस्तार से समझाया गया, जिनका पालन कर वे अपने बच्चों को भविष्य में भी कुपोषण की चपेट में आने से बचा सकती हैं। प्रबंधन द्वारा यह भी सुनिश्चित किया गया है कि इन बच्चों की स्वास्थ्य निगरानी जारी रहे, जिसके लिए उन्हें हर 15 दिन के अंतराल पर नियमित चेकअप हेतु अस्पताल बुलाया जाएगा।
इस अवसर पर सीडीपीओ अधिकारी श्रीमती समीक्षा मैडम, श्री मोहनलाल अहिरवार, अमलतास अस्पताल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, डॉ. रत्ना शर्मा सहित संस्थान के वरिष्ठ चिकित्सक, मेडिकल छात्र, आशा सुपरवाइजर और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में मौजूद माताओं ने इस पहल की सराहना की। अमलतास सुपरस्पेशलिटी के चेयरमैन श्री मयंकराज सिंह भदौरिया ने अपने संदेश में कहा कि इस कार्यक्रम का मूल उद्देश्य बच्चों को केवल तात्कालिक रूप से स्वस्थ करना ही नहीं, बल्कि समाज से कुपोषण की पुनरावृत्ति को पूरी तरह समाप्त करना है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस प्रकार के ठोस प्रयास बाल स्वास्थ्य और पोषण के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होंगे और एक स्वस्थ समाज की नींव रखेंगे।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...