Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

10 मई को सजेगा सेठों के सेठ श्री सॉवलिया सेठ का दरबार, होगा विशाल भंडारा

10 मई को सजेगा सेठों के सेठ श्री सॉवलिया सेठ का दरबार, होगा विशाल भंडारा
देवास — धार्मिक नगरी देवास में श्रद्धा और भक्ति का विशेष आयोजन होने जा रहा है। सॉवलिया सेठ धार्मिक सेवा समिति इटावा देवास द्वारा 10 मई, रविवार को इटावा स्थित श्री सॉवलिया सेठ मंदिर में भव्य एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन मंदिर स्थापना के तीन वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रखा गया है। मंदिर के मुख्य पुजारी महेंद्र नाथ योगी, मंदिर अध्यक्ष लखन जी डांगी एवं पंडित राकेश द्विवेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम के अंतर्गत भगवान श्री सॉवलिया सेठ का आकर्षक एवं भव्य श्रृंगार किया जाएगा। इसके पश्चात महाआरती का आयोजन होगा तथा शाम 5 बजे से श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारा प्रारंभ किया जाएगा। समिति द्वारा समस्त धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्म लाभ लेने की अपील की गई है। 

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...