गवली यादव समाज की तीन दिवसीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता संपन्न, श्रीराम 11 विजेता, उपविजेता धारनाथ 11 रही
देवास। गवली यादव समाज की तीन दिवसीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता पुलिस लाईन मैदान देवास में संपन्न हुई। 15 से 17 मई तक इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जहां पर सुबह से लेकर शाम तक 8-8 ओवर के मैच आयोजित किए गए। इस प्रतियोगिता में कुल 30 टीमों ने हिस्सा लिया। देवास सहित मप्र के कई जिलो के साथ, राजस्थान से भी टीमों ने हिस्सा लिया। रसिया ग्रुप के तत्वाधान में इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें टीमों की खाने, ठहरने की व्यवस्था भी की गई। प्रतियोगिता में कई रोमांचक मैच देखने को मिले। 30 टीमों में फाइनल पहुंचने में 4 मैच में जीत हासिल करनी पडी। फाइनल मैच में श्रीराम 11 देवास ने धारनाथ 11 धार पर एकतरफा जीत हासिल की। विजेता को 31000 रूपए की राशि एवं उपविजेता को 21000 की नगद राशि दी गई। प्रतियोगिता में प्रथम इनाम ओम सांई टेलिकॉम के प्रदीप यादव, बिट्टू यादव एवं द्वितीय इनाम पूर्व पार्षद अर्जुन यादव, पार्षद रामदयाल यादव, महेश यादव द्वारा दिया गया। वहीं दोनो ट्रॉफी मिताली इंटरप्राईजेस की ओर से रही। सभी मैचों का लाइन प्रसारण यूट्यूब पर मोहिनी गु्रप के सौजन्य से किया गया। आयोजक कमेटी में दीपक यादव, ललित यादव, रवि यादव, विवेक यादव, पवन यादव, विजय यादव दरबार, विजु यादव, विजय यादव, दिलीप यादव, गोपाल यादव ने इस आयोजन को संपन्न कराया।

0 Comments