सेन थॉम एकेडमी का सीबीएसई कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन,,
देवास: सेन थॉम एकेडमी, भोपाल रोड ने इस वर्ष भी सीबीएसई कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार सफलता प्राप्त की। विद्यालय के कुल सात विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।
देवांशी मेहता ने 96.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। तनिष अग्रवाल ने 93.6 प्रतिशत, जबकि प्रतिभा नागर ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। महक गुप्ता ने 91.4 प्रतिशत, भूमिक बंसल ने 90.6 प्रतिशत तथा निकिता पवार एवं अनन्या बाजपेयी ने 90.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
नशरा सिद्दीकी ने वेब एप्लिकेशन विषय में पूर्ण 100 अंक प्राप्त कर विशेष उपलब्धि हासिल की।
विद्यालय का समग्र परीक्षा परिणाम अत्यंत सराहनीय रहा। 22 विद्यार्थियों ने 85 प्रतिशत से अधिक, 32 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक तथा 42 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए।
विद्यालय प्रबंधन एवं समस्त स्टाफ ने सभी विद्यार्थियों को उनकी उत्कृष्ट सफलता पर बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

0 Comments