कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह बिलावली स्थित 12 एमएलडी सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का किया औचक निरीक्षण,
देवास: 08 मई 2026 [शकील कादरी] कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह ने नगर निगम कमिश्नर श्री दलीप कुमार के साथ बिलावली स्थित 12 एमएलडी सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का विस्तृत निरीक्षण किया गया। इस दौरान कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह ने सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की कार्यप्रणाली, जल शुद्धिकरण की तकनीक और संसाधनों के रखरखाव का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर श्री संजीव जैन, तहसीलदार श्रीमती सपना शर्मा सहित अन्य नगर निगम के अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह एवं नगर निगम कमिश्नर श्री दलीप कुमार ने सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के विभिन्न हिस्सों का भ्रमण किया। उन्होंने पानी की गुणवत्ता जांचने के लिए प्रयोगशाला का निरीक्षण किया और टेस्टिंग मानकों की जानकारी ली गई। सीक्वेंशियल बैच रिएक्टर टैंक का निरीक्षण कर यह समझा गया कि किस प्रकार गंदे पानी को प्रोसेस कर उसे पूरी तरह साफ किया जाता है। उन्होंने प्लांट में लगे विभिन्न मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल उपकरणों की कार्यक्षमता को परखा।
कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह ने निर्देशित किया कि प्लांट का संचालन पूरी क्षमता और गुणवत्ता के साथ निरंतर जारी रहे, ताकि जल संरक्षण के साथ-साथ शहर की स्वच्छता व्यवस्था सुदृढ़ बनी रहे। उन्होंने प्लांट परिसर में बेहतर रखरखाव और सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान बताया गया कि इस प्लांट के माध्यम से प्रतिदिन लगभग 20 लाख लीटर (2 एमएलडी) पानी उपचारित किया जा रहा है। इस शोधित जल का उपयोग मुख्य रूप से आस-पास के किसानों को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। शहर के विभिन्न उद्यानों और पौधों में पानी डालने के लिए इस स्वच्छ जल का प्रयोग हो रहा है।
निरीक्षण के दौरान एलसी इंफ्रा के प्लांट इंचार्ज ने प्लांट की पूरी प्रोसेस से अवगत कराया। कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह एवं नगर निगम कमिश्नर ने ऑटोमेटिक स्काडा सिस्टम के माध्यम से पूरे प्लांट की कार्यप्रणाली को देखा। इस सिस्टम के जरिए प्लांट के हर सेक्शन की मॉनिटरिंग और कंट्रोलिंग डिजिटल रूप में की जा रही है, जिससे मानवीय त्रुटि की संभावना न्यूनतम रहती है।

0 Comments