Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

देवास ने मचाया धमाल, 12वीं राज्य स्तरीय सीनियर-जूनियर पेंचक सिलाट चैंपियनशिप में ओवरऑल ट्रॉफी पर

देवास ने मचाया धमाल, 12वीं राज्य स्तरीय सीनियर-जूनियर पेंचक सिलाट चैंपियनशिप में ओवरऑल ट्रॉफी पर 
देवास। ब्यावरा (राजगढ़) के मॉं अंजना रिसॉर्ट में 8 से 10 मई तक सफलतापूर्वक संपन्न हुई 12वीं सीनियर-जूनियर राज्य स्तरीय पेंचक सिलाट चैंपियनशिप में देवास के खिलाड़ियों ने कमाल कर दिखाया। पेंचक सिलाट एसोसिएशन मप्र अध्यक्ष अबरार एहमद शेख और सचिव अभय श्रीवास ने बताया कि प्रदेश के 22 जिलों से 380 खिलाड़ियों व अधिकारीगण ने भाग लिया। देवास के खिलाड़ियों ने सीनियर वर्ग में 11 स्वर्ण और जूनियर में 10 स्वर्ण पदक जीतकर ओवरऑल चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया। ओवरऑल रैंकिंग: सीनियर वर्ग: प्रथम-देवास, द्वितीय-बालाघाट, तृतीय-जबलपुर, जूनियर वर्ग: प्रथम-देवास, द्वितीय- रीवा, तृतीय-भोपाल, सब जूनियर वर्ग: प्रथम-राजगढ़, द्वितीय-इंदौर, तृतीय- सतना, ट्रॉफी वितरण में धूम: अतिथियों ने देवास को ओवरऑल ट्रॉफी भेंट कर सम्मानित किया। बालक वर्ग में देवास के ऋषभ जायसवाल और बालिका वर्ग में बालाघाट की सलोनी पांछे को 'मध्यप्रदेश का बेस्ट फाइटर' अवॉर्ड मिला। बेस्ट रैफरी का सम्मान सतना के अमित रजक को। राष्ट्रीय प्रतियोगिता का टिकट पक्का: सीनियर स्वर्ण पदक विजेताओं का चयन 6 - 8 जुलाई को शिलांग (मेघालय) में होने वाली 14वीं सीनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए हो गया। जूनियर विजेता 25-28 जून को नासिक (महाराष्ट्र) में आयोजित 14वीं जूनियर राष्ट्रीय में उतरेंगे। चयनित देवास के सितारे: सीनियर बालिका/बालक: भूमिका जैन, दिशा रेड्डी, लक्ष्मी मालवीय, जैनब खान, जाह्नवी सरकार, महिमा पटेल, जागृति योगी, प्रांजल बुडानिया, हर्ष जयसवाल, ऋषभ जायसवाल, अंशु पटेल
जूनियर बालिका/बालक: हर्षिल पटेरिया, त्रिशा चावड़ा, वैष्णवी झाला, दिशा कारपेंटर, वैष्णवी सूर्यवंशी, प्रतिज्ञा अगीरवाल, हर्षिता पाटणकर, सारिका देवड़ा, मीत प्रजापति, आर.आर्य शिवस्वामी, विनीत कुमावत, सब जूनियर बालिका/बालक: यार्निका वर्मा, अर्शी सोमानी, ग्रहीता वर्मा, आर.क्रिश अन्नामलाई, विराज श्रीवास, अनय मौर्य, प्री-टीम वर्ग: श्रेया पटेरिया, ईशान सरकार, बानी सोमानी। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर देवास विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार, भाजपा जिला अध्यक्ष राय सिंह सेंधव, पूर्व अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल, नेता प्रतिपक्ष मनीष सेन, संस्था अध्यक्ष अबरार एहमद शेख, उपाध्यक्ष प्रमोद डोंगलिया, कोषाध्यक्ष संदीप जाधव, उत्कृष्ट विद्यालय प्राचार्य सुधीर सोमानी सहित प्रदेश पदाधिकारी, रैफरी, कोच व अभिभावकों ने हार्दिक बधाई दी।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...