सेंट्रल इंडिया एकेडमी का सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 12 वी में श्रेष्ठ परीक्षा परिणाम
देवास: सेंट्रल इंडिया एकेडमी का कक्षा 12वी का परीक्षा परिणाम सीबीएसई द्वारा आज घोषित किया गया, इसमें विद्यालय के 80 छात्र - छात्राओं ने विज्ञानं, वाणिज्य एवं ह्यूमैनिटीज संकाय में भाग लिया । सभी विषयों का परिणाम शत -प्रतिशत रहा।
विज्ञानं संकाय में 90 प्रतिशत विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए, जिसमे विधान पंवार 93.6 % व् काव्या श्रीवास्तव 91.8 % अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया I
वणिज्य संकाय में 90 प्रतिशत विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए, जिसमे समर्थ बैरागी 95.2 %, लिजा मंसूरी 94 % , जोहेर बोहरा 92.6 %, हर्षिल पटेल 91.2 %, कृतिका गोस्वामी 90.8% एवं जयंत कुमार राठौड़ 90.4 % अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया I
ह्यूमैनिटीज संकाय का परिणाम शत प्रतिशत रहा, जिसमें शौर्या रघुवंशी ने 90.2% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान अर्जित किया I
विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय के निदेशक श्री चरनजीत सिंह अरोरा व
प्राचार्या श्रीमती रीटासिंह एवं समस्त स्टाफ ने बधाई देते हुए शुभकामनाए प्रेषित की।

0 Comments