Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

आयुक्त ने स्लम क्षेत्र और वार्ड 15 व 16 का किया निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश

आयुक्त ने स्लम क्षेत्र और वार्ड 15 व 16 का किया निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश

देवास: स्वच्छता सर्वेक्षण-2026 को दृष्टिगत रखते हुए निगमायुक्त दलीप कुमार ने मंगलवार को शहर के स्लम क्षेत्रों एवं वार्ड 15 व 16 के साथ विभिन्न वार्डों का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने स्वच्छता सर्वेक्षण मानक स्तर पर स्वच्छता की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने दरोगा एवं सफाई मित्रों से सीधा संवाद कर जमीनी हकीकत जानी। कई स्थानों पर नालियों में तथा खुले स्थानों पर कचरा तथा गाजर घार पाए जाने पर स्वच्छता निरीक्षक को तत्काल सफाई करवाये जाने के साथ ही नालियों की सफाई पर विशेष फोकस दिए जाने तथा वार्ड मे किए जा रहे सफाई कार्यों की मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। आयुक्त ने वार्ड 15 एवं 16 के सार्वजनिक शौचालयों का भी निरीक्षण किया। आयुक्त ने वार्ड दरोगाओं और स्वच्छता निरीक्षकों को निर्देश दिए कि स्लम क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान चलाया जाए। गीला-सूखा कचरा अलग-अलग एकत्रित करने, नालियों की नियमित सफाई और कचरा संग्रहण वाहनों की समयबद्धता सुनिश्चित करने हेतु कहा। डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन 100 प्रतिशत करने तथा रहवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए। आयुक्त ने कचरा संग्रहण वाहनों में साफ सफाई रहे इस हेतु वाहनों की धुलाई एवं रंगाई पुताई तथा मेंटेनेंस किए जाने के निर्देश वाहन अधिकारी को दिए।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...