Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

15 दिवसीय मां बिजासन मेले टिनोनिया का हुआ समापन,,अतिथियों ने व्यापारी बंधुओं को प्रशंसा पत्र देकर किया सम्मानित,,

15 दिवसीय मां बिजासन मेले टिनोनिया का हुआ समापन,,
अतिथियों ने व्यापारी बंधुओं को प्रशंसा पत्र देकर किया सम्मानित,,

देवास। जनपद पंचायत देवास द्वारा ग्राम टिनोनिया में 15 दिवसीय माता बिजासन मवेशी मेले का समापन हुआ। समापन अवसर पर कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें जनपद पंचायत देवास अध्यक्ष प्रतिनिधि मुकेश पटेल, सरपंच अजयसिंह राजपूत, अमर चौधरी, जपं सदस्य प्रतिनिधि राकेश खिरनी, विष्णु चौधरी डंडा, मांगीलाल सेठ, घनश्याम कारपेंटर, सरपंच दिनेश चौधरी, पप्पू महेश पटेल, लाखन पटेल आदि अतिथियों ने 50 से अधिक व्यापारी बंधुओं को प्रशंसा पत्र देकर पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया। मेले में बच्चों के लिए खिलौने, आकर्षक झूले, चाट चौपाटी की दुकाने एवं प्रसिद्ध जलेबी की दुकाने लगी थी साथ ही महिलाओं के लिए हीरे, कंगन झुमके की दुकाने सहित विभिन्न प्रकार की दुकान लगी हुई थी। मेले में यूपी, बिहार, राजस्थान सहित मध्यप्रदेश के अलग अलग स्थानों से व्यापार बंधुओं ने दुकानें लगाई। साथ ही अतिथियों द्वारा जनपद पंचायत के कर्मचारियों का भी प्रशस्ति पत्र भेंट करके सम्मान किया गया। इस अवसर पर मेला प्रभारी जगदीश मालवीय, सचिव अरुण चौधरी, सुभाष चौधरी, रवि रावत, बाबूलाल चौधरी, भगवानसिंह चौधरी, सतीश मालवीय, अर्जून देवडा, रमेशचंद्र मंडलोई, लाखन मीणा आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...