देवास। श्री शिव छत्रपति मराठा संघ का पांचवा अखिल भारतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन रविवार 17 मई को स्थानीय मल्हार स्मृति मंदिर में आयोजित किया जाएगा। संघ के अध्यक्ष कीर्ति चव्हाण ने बताया कि प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला यह परिचय सम्मेलन इस वर्ष भी आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में देवास विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पावर एवं महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 योगी प्रेमानंद जी महाराज इंदौर एवं वरिष्ठ भाजपा नेता दिलीप सिंह जाधव प्रातः 10.30 बजे कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम में दोपहर सत्र में प्रतिवर्ष दिया जाने वाला मराठा गौरव का सम्मान देने हेतु अतिथि उज्जैन मराठा समाज के अध्यक्ष अनिल धर्में के हाथों इस वर्ष समाज की नम्रता सावंत इंदौर को उनके द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों हेतु दिया जाएगा। साथ ही साथ समाज की होनहार बालिका अक्षरा शिंदे जिसने माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा दसवीं की प्रवीण्य सूची में प्रदेश में नवा स्थान प्राप्त किया है को भी सम्मानित किया जाएगा एवं साथ ही समाज के अन्य प्रतिभाशाली व्यक्तियों को भी मंच से सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र के अनेक युवक युवती एवं उनके परिजन बड़ी संख्या में भाग लेंगे। कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूर्ण कर दी गई है। पूरी मराठा संघ की टीम अनेक प्रदेशों से आ रहे सभी प्रतिभागियों का स्वागत हेतु आतुर है।

0 Comments