Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

पेंशनर एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर के 2 वर्ष पूर्ण होने पर डॉक्टर एस एस मालवीय का सम्मान किया,, पेंशनर एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ की जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया गया,,

पेंशनर एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर के 2 वर्ष पूर्ण होने पर डॉक्टर एस एस मालवीय का सम्मान किया,,

 पेंशनर एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ की जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया गया,,
देवास। पेंशनर  एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ जिला देवास कार्यकारिणी की बैठक  डाक्टर एस एस मालवीय के अंवन्तिका हास्पिटल पर आयोजित की गई।संघ द्वारा वरिष्ठ नागरिको के निशुल्क स्वास्थ्य शिविर के दो वर्ष पूर्ण होने पर डॉक्टर एस एस मालवीय का स्वागत एवं सम्मान कर जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई। डाक्टर मालवीय द्वारा प्रत्येक माह की दस तारीख को वरिष्ठ नागरिक को की निशुल्क जांच कर उपचार किया जाता हैं सेवा के महत्वपूर्ण कार्य के लिए संघ द्वारा उनका सम्मान कर आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर पेंशनर संघ के वरिष्ठ मार्गदर्शक एम एल मालवीय देवड़ा के मार्गदर्शन में एवं जिला अध्यक्ष पंडित देवी शंकर तिवारी की अध्यक्षता में मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक का संचालन जिला सचिव अरविंद शर्मा ने किया। बैठक में जिला कार्यकारिणी में क्षेत्रवार प्रतिनिधित्व प्रदान करने हेतु जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया गया एवं साथ ही अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की गई। इसमें प्रमुख रूप से जिला स्तर पर शिक्षा विभाग में जिन शिक्षकों कर्मचारियों के प्रकरण पेंडिंग है उनसे आवेदन प्राप्त कर जिला शिक्षा अधिकारी से मुलाकात कर निर्णय करने हेतु आवेदन दिया जाने का निर्णय लिया गया, एवं राज्य स्तरीय समस्याओं के लिए पुनः मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिए जाने का तय किया गया। जिला कार्यकारिणी में जिला पदाधिकारी एवं तहसील अध्यक्ष एवं सचिव नामिनेट स्थाई सदस्य रहेंगे। जिला कार्यकारिणी के सदस्य एम एल मालवीय देवड़ा, देवीशंकर तिवारी, अरविन्द शर्मा, अशोक कुमार चौहान,एल एन मोहरी,ओ पी सोलंकी, फूलसिंह नागर,रामलाल लुवानिया, अरुण कुमार शैव्य, कांतिलाल पटेल,एम एल सोलंकी,अनिल कुमार नागर, छोटेलाल माली, महेश व्यास,प्रमोद भावसार, राधेश्याम शर्मा, शंकरलाल शर्मा, नाथूलाल राठोर, कालूराम नवगोत्री, राधेश्याम सोलंकी, श्यामा तोमर,बी के मोदी, रामप्रसाद खराडियां, रमेशचन्द्र उईके, नंदराम मिमरोट,रुगनाथ तंवर, जगदीश जायसवाल,जयरामसिंह, बाबुलाल शर्मा, मदनमोहन शर्मा, अमोलकचन्द गोलेच्छा अतिरिक्त  गोपाल सिंह राठौड़ हाटपिपल्या,प्रकाश चौधरी सिरोलिया,विक्रम सिंह पटेल बरोठा,गोवर्धनसिंह जल खेड़िया, किशोरीलाल सोलंकी, घनश्याम जोशी, रामेश्वर माली, सुभाष व्यास,हिरालाल चक्रवर्ती को जिला कार्यकारिणी में सम्मिलित किया गया।बैठक में आभार प्रदर्शन देवास तहसील अध्यक्ष अनिल नागर ने व्यक्त किया। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष एल एन मोहरी, प्रदेश कार्य समिति सदस्य ओपी सोलंकी, जिला उपाध्यक्ष अरुण कुमार शैव्य, कोषाध्यक्ष अशोक कुमार चौहान, सह कोषाध्यक्ष एम एल सोलंकी, विक्रमसिंह अमलावदिया,रामलाल पवार, देवेंद्र तिवारी, हरिसिंह गुर्जर, देवीसिंह तंवर,गोकुल प्रसाद डोंगरे, आदि सदस्य उपस्थित थे।मातृ दिवस के अवसर पर संगठन की मातृशक्ति साधना तिवारी, माधुरी शर्मा, रुक्मणी शर्मा, गायत्री शर्मा,सरोज शर्मा,सीतादेवी चोहान,यादव मेडम आदि मातृशक्ति को बधाई शुभकामनाएं दी गई।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...