Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

20 मई को प्रस्तावित मेडिकल दुकान हड़ताल,,नागरिकों की सुविधा हेतु PM जन औषधि केंद्र व 7 अतिरिक्त मेडिकल स्टोर खुले रहेंगे

 20 मई को प्रस्तावित मेडिकल दुकान हड़ताल
नागरिकों की सुविधा हेतु PM जन औषधि केंद्र व 7 अतिरिक्त मेडिकल स्टोर खुले रहेंगे
    देवास, 19 मई 2026/ औषधि निरीक्षक खाद्य एवं औषधि प्रशासन देवास ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि दिनांक 20 मई 2026 को जिले के समस्त केमिस्ट / मेडिकल संचालकों द्वारा प्रस्तावित हड़ताल के कारण अधिकांश मेडिकल स्टोर बंद रहेंगे। 
उन्होंने बताया कि जिले में मरीजों को दवाईयों की आवश्यकता होने पर जिले में संचालित सभी प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केन्द्र, अपोलो फार्मेसी एबी रोड देवास, मेडप्लस केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एबी रोड देवास, दवा इंडिया हेल्थ मार्ट एबी रोड देवास, जिले के निजी चिकित्सालय के मेडिकल स्टोर, होपवेल मेडीकोज सोनकच्छ, कैश केमिस्ट हेल्थ केयर संस्कार हॉस्पिटल देवास, बारड मेडिकल स्टोर सतवास, न्यू आद्या मेडिकल स्टोर खातेगांव पूर्णतः संचालित रहेंगे।
यदि किन्ही कारणों से मरीज को वांछित दवाई उपलब्ध नहीं हो पाती हैं तो वे जिले के केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट एसोसिएशन के संरक्षक महेंद्र उपाध्याय 9425050009, अध्यक्ष श्री आनंद कोठारी 9826044420, सचिव श्री गिरधर गुप्ता 9893334951 से संपर्क कर सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...