Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

स्टेट फेंसिंग कैडेट ट्रायल 2026 के लिए तय्यबा, तहमीना, आश्मि, साराह, आयुषी, तनुश्री और आहिल चयनित

स्टेट फेंसिंग कैडेट ट्रायल 2026 के लिए तय्यबा, तहमीना, आश्मि, साराह, आयुषी, तनुश्री और आहिल चयनित
देवास। भोपाल के तात्या टोपे स्टेडियम में आयोजित होने वाले स्टेट फेंसिंग कैडेट ट्रायल 2026 के लिए इंदौर के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन हुआ है। चयनित खिलाड़ियों में तय्यबा अली, तहमीना कुरेशी, आश्मि चौहान, साराह फारूकी, आयुषी बोरासी, तनुश्री हार्डिया और आहिल अहमद खान शामिल हैं। सेबर इवेंट में तय्यबा अली और तहमीना कुरेशी का चयन हुआ है। फॉयल इवेंट में आश्मि चौहान और साराह फारूकी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। वहीं ईपी इवेंट में आयुषी बोरासी और तनुश्री हार्डिया को मौका मिला है। बालक वर्ग फॉयल इवेंट में आहिल अहमद खान का चयन हुआ है।
ये सभी खिलाड़ी विभिन्न विद्यालयों और अकादमियों का प्रतिनिधित्व करते हुए स्टेट ट्रायल में हिस्सा लेंगे और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। सभी खिलाड़ी सेल्फ डिफेंस एक्सपर्ट एवं फेंसिंग कोच मास्टर सईद आलम के मार्गदर्शन में लगातार प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। इस अवसर पर सेल्फ डिफेंस एक्सपर्ट एवं फेंसिंग कोच मास्टर सईद आलम ने कहा, “फेंसिंग केवल एक खेल नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और मानसिक मजबूती का माध्यम है। हमारे खिलाड़ी निरंतर मेहनत कर रहे हैं और मुझे विश्वास है कि वे राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर आगे राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचेंगे। खेल के माध्यम से युवा न केवल अपनी पहचान बना सकते हैं, बल्कि आत्मरक्षा और व्यक्तित्व विकास में भी आगे बढ़ सकते हैं।” खिलाड़ियों के चयन पर उनके परिवारजनों, विद्यालय प्रबंधन और मनीष आर्य, विकास शर्मा, याकुब मेमन, अनफाल अंसारी, जहांगीर खान, शिनम खान अब्दुल राशिद और सुमित्रा चंद्रवंशी ने हर्ष व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...