Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

विधायक श्रीमंत पवार ने किया 65 लाख से विकास कार्याे का भूमिपूजन

विधायक श्रीमंत पवार ने किया 65 लाख से विकास कार्याे का भूमिपूजन
देवास। शहर मे किये जा रहे विकास कार्यों की कड़ी में सोमवार 6 जुलाई को विभिन्न वार्डाे मे 65 लाख की लागत से किये जाने वाले विकास कार्यों का भूमिपूजन विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार के द्वारा महापौर श्रीमती गीता दुर्गेश अग्रवाल, सभापति रवि जैन, विधायक एवं महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल निगम लोक निर्माण समिती अध्यक्ष गणेश पटेल, स्वास्थ्य समिती अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह बैस के साथ किया।
इन वार्डाे मे विकास कार्यों का विधायक ने किया भूमिपूजन 
विधायक श्रीमंत पवार ने वार्ड 1 ब्राह्मण खेडा मे मेन रोड से लेकर कालका माता मंदिर तक 11.86 लाख की लागत से सीसी रोड, वार्ड 4 चामुण्डा पुरी एनएक्स मे सतीश यादव के मकान से बब्लू जाट के घर तक 9.98 लाख की लागत से सीसी रोड, वार्ड 15 अमोना मेन रोड से अमोना मुक्तिधाम तक 21.78 लाख की लागत से सीसी रोड तथा 16 लाख की लागत से स्ट्रीट लाइट पोल स्थापित कार्य के साथ वार्ड 37 मे अनिल गुप्ता के मकान से पवन गोस्वामी के मकान तक 6 लाख की लागत से सीसी रोड कार्य का भूमिपूजन किया गया,
बनने वाले सीसी रोड का विधायक ने किया निरीक्षण
इस अवसर पर विधायक श्रीमंत पवार ने बताया कि 5 करोड से अधिक की राशि से बनने वाला गजरा गियर्स चौराहा से बीएनपी गेट तक सीसी रोड की विधायक निधि से स्वीकृति कराकर इस रोड को बनाया जाना है। जिसके टेन्डर भी आमंत्रित हो चुके हैं एस.एल.टी.सी. से स्वीकृति शीघ्र ही प्राप्त होने पर उक्त रोड का निर्माण कार्य किया जावेगा रोड के चौड़ीकरण, प्रकाश व्यवस्था, सर्विस रोड, ड्रेनेज लाईन एवं सौंदर्यीकरण कार्य को लेकर विधायक ने महापौर, सभापति व निगम अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विधायक श्रीमंत पवार ने बताया कि रोड कितना चौडा होगा, सर्विस रोड की चौडाई, ड्रेनेज लाईन डालने के कार्य, डिवाइडर की चौडाई एवं सौंदर्यीकरण किस प्रकार से प्लान किया गया है इसको लेकर विधायक श्रीमंत पवार ने निगम प्र.कार्यपालन यंत्री से जानकारी ली तथा एक हफ्ते के अन्दर निर्माण कार्य के पूरे प्लान को मौके पर पुनरू निरीक्षण के दौरान देखे जाने हेतु कहा साथ ही विधायक ने यह भी बताया कि देवास शहर मे निरंतर विकास की कड़ी मे 65 लाख की लागत से सीसी रोड व नाली निर्माण के कार्याे का भूमिपूजन कर किये जा रहे विकास कार्यों को ओर गति प्रदान की है।
इन अवसरों पर वार्ड पार्षद जितेन्द्र मकवाना, विकास जाट, महेश फलेरी, खुशबु वर्मा, राजा अकेादिया, पार्षद प्रतिनिधि रूपेश वर्मा, निलेश वर्मा, गोपाल खत्री, मंडल अध्यक्ष शुभम चौहान, देवेन्द्र नवगोत्री, सुरेश सिलोदिया, सचिन जोशी, मनोरमा सोलंकी, सुरेन्द्र वर्मा, उदयसिंह फुलेरी, अर्जुन चौधरी, विपुल अग्रवाल, जूगनू गोस्वामी, जितेन्द्र जायसवाल, कैलाश दशोरे एवं बडी संख्या मे वार्डवासी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...