पंडित दीनदयाल उपाध्याय दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण महाअभियान 2026 का हुआ शुभारंभ
देवास/ नेमावर। भारतीय जनता पार्टी शीर्ष नेतृत्व के द्वारा संपूर्ण राष्ट्र में चलाए जा रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 का दो दिवसीय 18 एवं 19 मई आयोजन का जिले के नेमावर में जैन सिद्धोदय सिद्ध क्षेत्र तीर्थ मंदिर परिसर सोमवार को शुभारंभ हुआ।
कार्यकर्ता संगठन की नींव, नींव मजबूत तो संगठन अजेय -सैंधव
सत्र प्रारंभ होने से पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष डाक्टर रायसिंह सैंधव ने कहा की “कार्यकर्ता संगठन की नींव का पत्थर होता है। यदि नींव कमजोर हो जाए तो भवन भी मजबूत नहीं रह सकता। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन का प्राण है और कार्यकर्ताओं की ताकत ही भाजपा को विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन बनाती है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार गरीब, किसान, महिला और युवा कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना से गरीबों को पक्के घर मिल रहे हैं, उज्ज्वला योजना से माताओं-बहनों को धुएं से मुक्ति मिली है, प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना से बिजली बचत और आत्मनिर्भरता बढ़ रही है, वहीं मध्यप्रदेश की लाड़ली बहना योजना महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण का माध्यम बनी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही भाजपा कार्यकर्ता का सबसे बड़ा दायित्व है।
प्रथम सत्र को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रशिक्षण प्रभारी विजय दुबे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रशिक्षण वर्ग केवल राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि कार्यकर्ता निर्माण का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि संगठन की रीति-नीति, राष्ट्रहित सर्वोपरि की भावना तथा सेवा, समर्पण और अनुशासन के मूल मंत्र को आत्मसात कर कार्यकर्ताओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए कार्य करना चाहिए। विजय दुबे ने कहा कि भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन है, जिसकी सबसे बड़ी शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। संगठन को सशक्त करने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभानी होगी।
प्रशिक्षण वर्ग के दौरान आयोजित विभिन्न सत्रों में भाजपा के इतिहास, संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण, सोशल मीडिया की भूमिका, आत्मनिर्भर भारत, अंत्योदय, विकसित भारत का संकल्प, केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं सहित अनेक विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। वरिष्ठ नेताओं एवं वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का प्रशिक्षण वर्ग केवल राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि कार्यकर्ता निर्माण का एक सशक्त माध्यम है, जहां संगठन की रीति-नीति एवं राष्ट्रहित सर्वोपरि की भावना को आत्मसात कराया जाता है।
द्वितीय सत्र को संबोधित करते हुए सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मई 2026 में अपनी यूरोप यात्रा के दौरान स्वीडन द्वारा देश के सर्वोच्च सम्मान ‘रॉयल ऑर्डर ऑफ द पोलर स्टार’ (कमांडर ग्रैंड क्रॉस) से सम्मानित किया गया। यह उनका 31 वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान है, जिसे उन्होंने 140 करोड़ देशवासियों को समर्पित किया है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व पटल पर लगातार अपनी मजबूत पहचान बना रहा है। आज भारत की प्रतिष्ठा वैश्विक स्तर पर बढ़ी है और दुनिया भारत की ओर सम्मान की दृष्टि से देख रही है।
सांसद सोलंकी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी गांव, गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के हितैषी नेता हैं। केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश के चारों कोनों में अभूतपूर्व विकास कार्य हो रहे हैं। सड़क, रेल, स्वास्थ्य, शिक्षा, आवास और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में तेजी से विकास हुआ है, जिससे भारत आत्मनिर्भर और सशक्त राष्ट्र बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
उक्त सत्र की अध्यक्षता पूर्व जिला अध्यक्ष नंदकिशोर पाटीदार ने की।
तृतीय सत्र को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राजपाल सिंह सिसोदिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने देश में विकास, सुरक्षा और सुशासन की नई कार्य संस्कृति स्थापित की है। उन्होंने कहा कि पहले जिन क्षेत्रों में नक्सलवाद एक बड़ी समस्या बना हुआ था, वहां मोदी सरकार ने सख्त नीति, बेहतर सुरक्षा व्यवस्था और विकास कार्यों के माध्यम से नक्सलवाद को समाप्त करने की दिशा में ऐतिहासिक सफलता प्राप्त की है। सरकार की मजबूत इच्छाशक्ति और सुरक्षा बलों के पराक्रम से देश के कई नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति और विकास का वातावरण बना है।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में देश ने हर क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास देखा है। सड़क, रेलवे, हवाई सेवाओं, डिजिटल तकनीक, स्वास्थ्य, शिक्षा और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में अनेक ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। गांव, गरीब, किसान, युवा और महिलाओं को केंद्र में रखकर योजनाएं संचालित की जा रही हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, किसान सम्मान निधि सहित अनेक योजनाओं ने करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है। भारत आज विश्व स्तर पर एक मजबूत और आत्मनिर्भर राष्ट्र के रूप में अपनी पहचान बना रहा है।
राजपाल सिंह सिसोदिया ने कहा कि मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार विकास और जनकल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। प्रदेश में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई और रोजगार के क्षेत्र में तेजी से कार्य हो रहे हैं। सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
सत्र की अध्यक्षता वरिष्ठ भाजपा नेता व अधिवक्ता सत्यनारायण शर्मा ने की।।

चतुर्थ सत्र कौन भाजपा मंदसौर संभाग प्रभारी सुरेश आर्य ने संबोधित करते हुए संगठनात्मक विषय पर अपनी बात रखी। अध्यक्षता भाजपा के वरिष्ठ नेता रामलाल पंवार ने की। छटे सत्र शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने संबोधित कर प्रदेश सरकार की उपलब्धियां बताई। मुक्त सत्र की अध्यक्षता मदन लाल मालवी पूर्व मंडल अध्यक्ष हरण गांव ने की।
इसके साथ कुल 08 सत्र सोमवार को संपन्न हुए बाकी 04 सत्र मंगलवार 19 मई को होंगे।
प्रशिक्षण महाअभियान में प्रमुख रूप से विधायक आशीष शर्मा, श्रीमती गायत्री राजे पवार, मनोज चौधरी, राजेश सोनकर, मुरली भंवरा, जिला पंचायत अध्यक्ष लीला भेरुलाल अटारिया, सुरेश आर्य, महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल, जिला महामंत्री राजेश यादव, मनीष सोलंकी, विजय सिंह पवार, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि नरेंद्र चौधरी, वीरेंद्र रजावत सहित अपेक्षित श्रेणी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार ने दी।

0 Comments