Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

परिवहन विभाग ने औद्योगिक क्षेत्र में बिना पीयूसी चल रहे वाहनों की आकस्मिक जॉच कर 21 वाहनों से 01 लाख 05 हजार का राजस्व वसूला-------------नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन स्वामियों के विरूद्ध की जायेगी सख्त कार्यवाही

परिवहन विभाग ने औद्योगिक क्षेत्र में बिना पीयूसी चल रहे वाहनों की आकस्मिक जॉच कर 21 वाहनों से 01 लाख 05 हजार का राजस्व वसूला
-------------
नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन स्वामियों के विरूद्ध की जायेगी सख्त कार्यवाही 
 देवास, 11 मई 2026 [शकील कादरी] कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह के निर्देशानुसार जिले में परिवहन विभाग द्वारा लगातार जांच कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में जिला परिवहन अधिकारी अधिकारी श्रीमती निशा चौहान द्वारा देवास शहर में इण्डस्ट्रीयल एरिया में विशेष चैकिंग अभियान चलाया गया। जॉच के दौरान परिवहन अधिकारी द्वारा मालवाहक वाहनों के फिटनेस परमिट, बीमा और पीयूसी संबंधी दस्तावेजों का गहन सत्यापन किया गया। जांच के दौरान पीयूसी प्रमाण-पत्रों की विशेष जाँच की गई। जांच कार्यवाही में लगभग 74 वाहनों की जांच की गई। जिसमें 21 वाहनों पर चालानी कार्यवाही करते हुए 01 लाख 05 हजार का शमन शुल्क वसूल किया गया। जांच कार्यवाही के दौरान परिवहन अधिकारी द्वारा वाहन चालकों को हिदायत दी गई कि वे निर्धारित दस्तावेजों एवं पीयूसी प्रमाण-पत्र होने पर ही वाहन का संचालन करें एवं ओव्हरलोड तथा ओव्हर स्पीडिंग ना करें अन्यथा वाहन पर चालानी कार्यवाही के साथ ही उनके चालक लायसेंस निलम्बन संबंधी कार्यवाही भी की जायेगी। जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस प्रकार की कार्यवाही भविष्य में भी निरन्तर जारी रहेगी। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन स्वामियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...