Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

श्री परशुराम जी की वाटिका में 21 बटुकों का हुआ निशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार, 1500 से अधिक ब्राह्मणों ने लिया हिस्सा

श्री परशुराम जी की वाटिका में 21 बटुकों का हुआ निशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार, 1500 से अधिक ब्राह्मणों ने लिया हिस्सा

देवास।
 माँ चामुंडा की पावन नगरी गंगा नगर स्थित राजराजेश्वर भगवान श्री परशुरामजी की वाटिका में भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन संपन्न हुआ। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ एवं आद्य गौड़ ब्राह्मण संघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में बडी संख्या में ब्राह्मण समाज जनों ने हिस्सा लिया। मुख्य आकर्षण 21 बटुकों का नि:शुल्क यज्ञोपवीत (उपनयन) संस्कार रहा, जो पूर्णत: शास्त्रोक्त विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराया गया। इस पुण्य अवसर पर विशेष बात यह रही कि बटुकों के परिवारों से किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया गया। आयोजन समिति द्वारा सभी बटुकों को वस्त्र, पाँच बर्तन एवं संपूर्ण पूजन सामग्री सप्रेम भेंट की गई। इस वैदिक अनुष्ठान को ब्राह्मण शिरोमणि पूज्य पंडित बजरंग महाराज जी एवं उनकी विद्वान टीम ने संपन्न कराया। आयोजन के पश्चात लगभग 1200 से 1500 ब्राह्मणों ने सपरिवार भोजन प्रसादी ग्रहण की, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा वातावरण बन गया। कार्यक्रम में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ के अध्यक्ष पंडित श्री दिनेश मिश्रा जी एवं आद्य गौड़ ब्राह्मण संघ के अध्यक्ष पंडित मधुसूदन शर्मा के नेतृत्व एवं अथक परिश्रम की विशेष सराहना की गई। दोनों ही संगठनों की पूरी टीम के समर्पण से यह आयोजन अत्यंत सफल रहा, जिसकी झलक परशुराम वाटिका में उमड़े विशाल जनसमूह के रूप में देखने को मिली। इस अवसर पर महासंघ के अध्यक्ष, समस्त कार्यकारिणी, विभिन्न उपवर्गों के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। साथ ही पं. संजय जी शुक्ला एवं पं. बजरंग महाराज जी को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत बैंड-बाजे एवं बग्गी के साथ भव्य शोभायात्रा भी निकाली गई, जिसने पूरे आयोजन को और अधिक आकर्षक बना दिया।
इस अवसर पर सुरेश शर्मा प्रांतीय, समीर शर्मा, कमल शर्मा, विनोद शर्मा, अनिल शर्मा, देवकीनंदन समाधिया, अश्विन शर्मा, श्याम शर्मा, पंकज प्रधान, पंकज सहारिया, अश्विन सरैय्या, अखिलेश तिवारी, संजय तिवारी, चंद्रप्रकाश शर्मा, सतीष दुबे सहित गौड समाज की महिला मण्डली का सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम की जानकारी आद्य गौड़ ब्राह्मण समाज के उत्सव मंत्री एवं अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ के उपाध्यक्ष मंगेश शर्मा ने दी, जबकि आभार प्रदर्शन आद्य गौड ब्राह्मण समाज की महिला मण्डल ने किया।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...