Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

23 से 30 जून के बीच होंगे अभिभाषक संघ देवास के चुनाव - राजेंद्र बापट

23 से 30 जून के बीच होंगे अभिभाषक संघ देवास के चुनाव - राजेंद्र बापट
देवास। अभिभाषक संघ देवास के आगामी निर्वाचन को लेकर शहरभर में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। अध्यक्ष पद सहित सचिव, उपाध्यक्ष एवं अन्य पदों के दावेदारों ने प्रचार-प्रसार शुरू कर दिया है, जिससे अधिवक्ताओं के साथ आमजन में भी उत्सुकता बनी हुई है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजेंद्र बापट ने संघ की सभा के दौरान घोषणा करते हुए बताया कि ग्रीष्मकालीन अवकाश के कारण 15 मई से 15 जून के बीच चुनाव कराना संभव नहीं है। इसलिए निर्वाचन प्रक्रिया 23 से 30 जून के मध्य संपन्न कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि संपूर्ण चुनाव प्रक्रिया में लगभग 15 दिनों का समय लगेगा। सभा में आगामी चुनावों को लेकर कई महत्वपूर्ण मुद्दे भी उठाए गए। सदस्यों ने महिला कोषाध्यक्ष सहित अन्य पदों पर आरक्षण प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से लागू करने की मांग की। वहीं महिलाओं के लिए आयु सीमा में शिथिलता दिए जाने का विषय भी निर्वाचन समिति के समक्ष रखा गया। अधिवक्ताओं ने संघ के संविधान में संशोधन कर युवाओं को प्रत्येक पद के लिए चुनाव लड़ने का अवसर देने तथा अनुभव संबंधी प्रावधान समाप्त करने की मांग भी उठाई। साथ ही कार्यकारिणी सदस्य पदों पर मनोनयन के बजाय निर्वाचन कराने की बात पर भी जोर दिया गया। सभा को रघुवीर यार्दी, चांदनी सिंह एवं आनंद अधिकारी ने संबोधित किया। संचालन के दौरान एडवोकेट रामप्रसाद सूर्यवंशी, चंद्रपाल सिंह सोलंकी, योगेश कुमार, अजय शर्मा, गीता शर्मा, अनुराग शर्मा, अंकित परमार, उमेश चौधरी, हर्षित गावशिंदे, पवन तिवारी और जयश्री सोलंकी सहित अनेक अधिवक्ताओं ने चुनाव व्यवस्था एवं पद संरचना को लेकर अपने विचार व्यक्त किए। अंत में टोंककला पटाखा फैक्ट्री हादसे में मृतकों को श्रद्धांजलि देते हुए शोकसभा आयोजित की गई। दो मिनट का मौन रखकर संवेदनाएं प्रकट की गईं। शोकपत्र का वाचन हर्षित गावशिंदे ने किया।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...