अनुकंपा से मिली उम्मीद: कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह के हाथों 3 परिवारों को मिला नियुक्ति पत्र का तोहफा"
देवास: [शकील कादरी] जिला स्तर पर शासकीय विभागों में कार्यरत कर्मचारियों के आकस्मिक निधन उपरान्त शासन निर्देशानुसार परिवार के आश्रित सदस्यों में से अनुकंपा नियुक्ति प्रदाय किये जाने के निर्देशों के तहत शुक्रवार को राजस्व विभाग अंतर्गत दिवगंत कर्मचारी स्व. श्री मंयक बारोड की पत्नि श्रीमती शिखा बारोड देवास, स्व. श्री रमेशचंद्र पर्ते के पुत्र श्री राहुल पर्ते को सहायक ग्रेड तीन तथा स्व. श्री सौदान सिंह रावत के पुत्र श्री अभिषेक रावत को भृत्य के पद पर अनुकंपा नियुक्ति प्रदाय की जाकर श्री ऋतुराज कलेक्टर जिला देवास द्वारा संबंधितों को समक्ष में आदेश प्रदान किये गये।
उल्लेखनीय है कि जिले में राजस्व एवं विभिन्न विभागो के अंतर्गत अनुकंपा नियुक्ति के लंबित 20 प्रकरणों में से 03 प्रकरणों में राजस्व विभाग में नियुक्ति आदेश प्रदाय किये गये है तथा 06 प्रकरणों में अन्य विभागो में रिक्त सहायक ग्रेड तीन पदों पर नियुक्ति की प्रकिया प्रचलित है।

0 Comments