मानवीय पहल
महाराणा प्रताप जयंती के उपलक्ष में क्षत्रिय सूर्यवंशी राजपूत समाज के लगभग 35 समाज बंधुओ ने किया रक्तदान
देवास।महात्मा गांधी जिला चिकित्सालय द्वारा राजपूत समाज श्री राम मंदिर अखाड़ा रोड पर रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें जिला चिकित्सालय की संपूर्ण रक्तदान टीम डॉक्टर सुशील सोनगरा के नेतृत्व में सफलतापूर्वक रक्तदान शिविर संपन्न हुआ। अखिल भारतीय क्षत्रिय सूर्यवंशी राजपूत समाज अखाड़ा रोड के तत्वावधान में रक्तदान शिविर में राजपूत समाज के पदाधिकारी गणों द्वारा मानवीय एवं जनहित की कल्याणकारी पहल करते हुए वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जन्म जयंती के उपलक्ष में लगभग 35 समाज बंधुओ ने मातृशक्ति ने रक्तदान कर मानवता की मिशाल कायम की। डॉक्टर सुशील सोनगरा के नेतृत्व में समाज के अध्यक्ष हरि सिंह ठाकुर, कोषाध्यक्ष मेहरबान सिंह ठाकुर ने इस आयोजन में भागीदारी कर समाज के वरिष्ठ शेरसिंह सिंह सोनगरा इंदर सिंह सोनगरा, विनोद सिंह गौड़, संदीप सोनगरा, सोना सोनगरा,जगदीश सोनगरा, आशीष ठाकुर हिमांशु सोनगरा राहुल गौड लकी सोनगरा, चंद्रजीत सिंह, शिवराज सिंह, गोलू कसेरा, विशाल कसेरा, अशोक माली हरि सिंह सोनगरा दिलीप सिंह गोड, संजय सिंह सोनगरा, यश प्रताप सोनगरा अनिल चावड़ा,शक्ति सिंह, वीरेंद्र ठाकुर, आदित्य ठाकुर, मातृशक्ति रेखा ठाकुर, शोभा शर्मा, शक्कर बाई सहित लगभग 35 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। इस पुण्यमय कार्य में समाज के अध्यक्ष हरि सिंह सोलंकी, उपाध्यक्ष मेहरबान सिंह ठाकुर, इंदर सिंह गोड,सोनगरा, लोकेंद्र सिंह गौड़, हरि सिंह सोनगरा, सिद्धार्थ पटेल, नगर जनहित सुरक्षा समिति के अनिल सिंह बेस सहित समाजसेवियों का अनुकरणीय योगदान रहा।

0 Comments