देवास : सब्र ग्रुप के माध्यम से पिछले कई वर्षों से सामूहिक निकाह का आयोजन किया जाता रहा है। इस वर्ष भी 17 मई रविवार को आलोट पाएगा स्कूल के सामने सामूहिक विवाह( निकाह ) का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसके अंतर्गत देवास, इंदौर , भोपाल,उज्जैन ,शाजापुर, शुजालपुर ,राजगढ़ सहित आसपास के युवक यूवतियों का सामूहिक निकाह काजी जनाब श्री मौलाना अबुल कलाम फारूकी उपस्थिति में किया गया। निकाह के दौरान सभी को गृहस्थी का सारा सामान उपहार स्वरूप दिया गया जिसमें घरेलू सामान के साथ सोने चांदी के आभूषण भी दिए गए । इस अवसर पर शहर के गणमान्य पत्रकार साथियों का समाज सेवियों का एवं मेधावी छात्र छात्रों का पुष्प माला पहनना पहनकर, साफा बांधकर एवं स्मृति चिन्ह, सम्मान पत्र भेंट कर स्वागत किया गया । कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व मंत्री श्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि आज के इस दौर में सामूहिक विवाह हो या निकाह दोनों ही पुण्य का काम है मैं सब ग्रुप को बधाई देता हूं कि उन्होंने बहुत ही अच्छे ढंग से गरीब लड़के लड़कियों का विवाह सम्पन्न कराया समाज में इस तरह के आयोजन होते रहना चाहिए जिससे कि समाज का वंचित वर्ग इसका लाभ उठा सके ,कार्यक्रम का संचालन संयोजक शौकत हुसैन ने किया एवं आभार जावेद बाबा सदर ने माना। इस अवसर पर मेव समाज के प्रदेश अध्यक्ष अजगर भाई मोहम्मद साहब जावरा पूर्व महापौर जय सिंह ठाकुर मनोज राजानी प्रदीप चौधरी मनीष चौधरी प्रयास गौतम सलीम मामू सुधीर शर्मा वसीम हुसैन रमजान भाई वाहिद सदर यूनुस भाई सरपंच रईस भाई सरपंच शरद अग्रवाल बच्चू मामू ईशान राणा साजिद भाई इम्तियाज शेख भल्लू रविंद्र सोनी मुजफ्फर हाजी राकेश शर्मा मंजू दरबार फैजान भाई रघु भाई जानी भाई सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक समाज जन उपस्थित थे ।

0 Comments