Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

आपरेशन त्रिनेत्रम के तहत लगे सीसीटीव्ही कैमरा ने फिर साबित की अपनी भूमिका,,थाना कांटाफोड क्षेत्रान्तर्गत हुई चोरी का मात्र 48 घंटे पर्दाफाश,,चोरी गये 06.05 तोला सोने के आभूषण (एक सोने का हार एवं दो जोड सोने के झुमके) एवं ₹ 4,640/- नगदी, कुल लगभग ₹ 10 लाख का मश्रुका बरामद

आपरेशन त्रिनेत्रम के तहत लगे सीसीटीव्ही कैमरा ने फिर साबित की अपनी भूमिका,,
थाना कांटाफोड क्षेत्रान्तर्गत हुई चोरी का मात्र 48 घंटे पर्दाफाश,,
चोरी गये 06.05 तोला सोने के आभूषण (एक सोने का हार एवं दो जोड सोने के झुमके) एवं ₹ 4,640/- नगदी, कुल लगभग ₹ 10 लाख का मश्रुका बरामद 
देवास: पुलिस अधीक्षक देवास श्री पुनीत गेहलोद के द्वारा चोरी/नकबजनी/लूट की घटना घटित करने वाले एवं संलिप्त आरोपियो की शीघ्र गिरफ्तारी कर गया मश्रुका बरामद कर सख्त कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है । इसी क्रम में दिनांक 06.05.2026 को फरियादिया ने थाना कांटाफोड़ आकर सूचना दी कि फरियादिया उनके भांजे आयुष राठौर की बारात मे कांटाफोड आयी हुई थी । जिसका कार्यक्रम द सुजान पब्लिक स्कुल कांटाफोड़ मे था कार्यक्रम पूर्ण होने के बाद मे ग्राउंड मे बैठी हुई थी उस समय फरियादीया ने अपने गले मे पहनने का सोने का हार एवं सोने के कान के दो जोड़ सोने के झुमके अपने पर्स मे रख दिये थे जो कोई अज्ञात बदमाश चुरा कर ले गया है । रिपोर्ट पर से थाना कांटाफोड़ पर अपराध क्रमांक 178/2026 धारा 303(2) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया । घटना की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती सौम्या जैन के मार्गदर्शन में अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) बागली श्री संजय सिंह बैस के निर्देशन में इन्चार्ज थाना प्रभारी कांटाफोड़ के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया । पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल एवं आस-पास के सीसीटीव्ही फुटेज चेक किये । जिसमें एक महिला संदिग्ध दिखाई दी एवं महिला का स्पष्ट चेहरा दिखाई दिया । जिसे सामुदायिक पुलिसिंग द्वारा बनाये गये वाट्सएप ग्रुप में फोटो विडियो शेयर किये गये । जिस पर से उक्त महिला कि पहचान कर उसे पुलिस अभिरक्षा मे लेकर प्रारंभिक पूछताछ करते उक्त महिला द्वारा उक्त चोरी किया जाना स्वीकार किया गया । महिला के कब्जे से चोरी गया मश्रुका 06.05 तोला सोने के आभूषण (एक सोने का हार एवं दो जोड सोने के झुमके) एवं ₹ 4,640/- नगदी कुल ₹ 10 लाख का मश्रुका बरामद कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार आरोपीः-01 महिला आरोपी ।
जप्त मश्रुकाः-06.05 तोला सोने के आभूषण (एक सोने का हार एवं दो जोड सोने के झुमके) एवं ₹ 4,640/- नगदी कुल ₹ 10 लाख का मश्रुका बरामद ।
सराहनीय कार्यः- उक्त सराहनीय कार्य में इन्चार्ज थाना प्रभारी कांटाफोड़ उनि मलखानसिंह भाटी,उनि विनय सिंह बघेल,प्रआर 779 यतीश तिवारी,मआर 1035 रेखा बडोले एवं प्रआर 65 गणेश रावत थाना सतवास की सराहनीय भूमिका रहा ।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...