Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

पटाखा फैक्ट्री हादसे पर भामसं ने की मृतक मजदूरों के परिजनों को 50-50 लाख देने की मांग

पटाखा फैक्ट्री हादसे पर भामसं ने की मृतक मजदूरों के परिजनों को 50-50 लाख देने की मांग
देवास। टोंककला स्थित पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण हादसे में अप्रवासी मजदूरों की दर्दनाक मौत पर भारतीय मजदूर संघ ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतक परिवारों को 50-50 लाख रुपए मुआवजा एवं घायलों के समुचित उपचार की मांग की है। असंगठित क्षेत्र के प्रदेश प्रभारी एवं मप्र कंस्ट्रक्शन मजदूर महासंघ के प्रदेश महामंत्री लोकेश विजयवर्गीय तथा भारतीय मजदूर संघ जिलाध्यक्ष धनंजय गायकवाड ने संयुक्त बयान जारी कर कहा कि सुरक्षा मानकों की अनदेखी के कारण यह दर्दनाक हादसा हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि फैक्ट्री में श्रम कानूनों एवं सुरक्षा नियमों का पालन नहीं किया गया, जिसके चलते कई परिवारों ने अपने प्रियजनों को खो दिया। बिहार के विभिन्न जिलों से आए मजदूर यहां कार्यरत थे, जिनमें बाल श्रमिक होने की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता। इस मामले में श्रम विभाग तथा हेल्थ एंड सेफ्टी अधिकारियों की गंभीर लापरवाही स्पष्ट रूप से सामने आ रही है। भारतीय मजदूर संघ ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल से मांग की है कि हादसे में मृत मजदूरों के परिवारों को 50-50 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाए तथा घायलों का बेहतर उपचार करवाते हुए उचित मुआवजा दिया जाए। संघ ने हादसे में जान गंवाने वाले मजदूरों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...