Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

समय से पहले मकान सूचीकरण पूरा करने पर 6 कर्मचारियों को आयुक्त ने किया सम्मानित

समय से पहले मकान सूचीकरण पूरा करने पर 6 कर्मचारियों को आयुक्त ने किया सम्मानित
देवास।   जनगणना 2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य निर्धारित समय से पहले पूरा करने वाले 6 शासकीय कर्मचारियों को नगर निगम आयुक्त दलीप कुमार ने शुक्रवार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।  
निगम बैठक हाल में आयोजित सम्मान समारोह में विनोद पाठक, प्रियंका शर्मा, अंजु सोलंकी, रमाशंकर सोनी, अंकित सिसोदिया और यास्मीन शेख को लक्ष्य से पूर्व कार्य पूर्ण करने पर बधाई दी गई। आयुक्त ने कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मकान सूचीकरण जनगणना का महत्वपूर्ण कार्य है जिसे तय समय में करना अनिवार्य है। इन कर्मचारियों ने लगन और निष्ठा से समय पूर्व कार्य कर सभी के लिए प्रेरणा का उदाहरण पेश किया है।  
उल्लेखनीय है कि निगम सीमा क्षेत्र में मकान सूचीकरण का कार्य शासकीय कर्मचारियों द्वारा घर-घर जाकर किया जा रहा है। प्रशासन द्वारा इसके लिए समय सीमा निर्धारित की गई थी। सम्मान समारोह में निगम उपायुक्त देवबाला पिपलोनिया, जाकिर जाफरी एवं कुणाल दुबे भी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...