देवास। महापौर श्रीमती गीता दुर्गेश अग्रवाल के द्वारा बुधवार 13 मई को निगम बैठक हाल में महापौर जनसुनवाई की गई। महापौर ने नागरिकों से उनकी निगम संबंधि समस्याओं के आवेदन प्राप्त कर संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर उनका निराकरण समय सीमा के किए जाने के निर्देश दिए। नागरिकों के द्वारा महापौर को गणेशपुरी बालगढ मे अवैध अतिक्रमण हटाने, मक्सी बायपास स्थित भक्ति एवेन्यू कालोनी, वार्ड 4 देवश्री नगर मे नाला एवं नालियों की सफाई, वार्ड 19 गौतम नगर नाला नाली सफाई एवं वार्ड मे स्थित उद्यान मे बाउंड्रीवाल निर्माण,वार्ड 43 बालगढ मे जो नालियां चौक हैं उनकी सफाई, पठान कुआ पर बिना निगम की अनुमति से भवन निर्माण करने की शिकायत के साथ अन्य समस्याओं के आवेदन महापौर ने जनसुनवाई मे लिए जिसके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को मौका मुआयना कर 7 दिवस में निराकरण करने के निर्देश महापौर ने दिए। महापौर जनसुनवाई के दौरान विधायक एवं महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, निगम स्वास्थ्य समिती अध्यक्ष धर्मेन्द्रसिंह बैस, उपायुक्त देवबाला पिपलोनिया, जाकिर जाफरी, आरती खेडेकर, लेखा अधिकारी दिलीप गर्ग, प्र.कार्यपालन यंत्री इंदुप्रभा भारती, जगदीश वर्मा, स्वास्थ्य अधिकारी सौरभ त्रिपाठी, कार्यालय अधिक्षक रणजीतसिंह पंजाबी, सहायक यंत्री जितेन्द्र सिसोदिया, दिनेश चौहान, मुशाहीद हन्फी, राजस्व अधिकारी अनुभूति श्रीवास्तव, स्वच्छता निरीक्षक रवि गोयनार, हेमन्त उबनारे, हरेन्द्रसिंह ठाकुर, उपयंत्री राजेश कौशल, विशाल जगताप, भाजपा नेता विपुल अग्रवाल, कैलाश दशोर व नागरिकगण उपस्थित रहे।

0 Comments