Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

साँवरिया सेठ मंदिर भंडारे में 8 से 10 हजार भक्तों ने ग्रहण की प्रसादी, लगा भक्तो का तांता

साँवरिया सेठ मंदिर भंडारे में 8 से 10 हजार भक्तों ने ग्रहण की प्रसादी, लगा भक्तो का तांता 
देवास। ईटावा देवास स्थित साँवरिया सेठ मंदिर में मंदिर निर्माण के तीन वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित विशाल भंडारे एवं धार्मिक आयोजन में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में लगभग 8 से 10 हजार श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भगवान सॉवलिया सेठ के दर्शन किए तथा महाप्रसादी ग्रहण की। पूरे क्षेत्र में दिनभर भक्तिमय वातावरण बना रहा और “सॉवलिया सेठ की जय” के जयकारों से ईटावा गूंज उठा। मंदिर की मुख्य पुजारी महेंद्र नाथ, मंदिर अध्यक्ष लखन डांगी एवं पंडित राकेश द्विवेदी (लाला) ने बताया कि मंदिर निर्माण के तीन वर्ष पूर्ण होने पर यह भव्य धार्मिक आयोजन रखा गया था। कार्यक्रम के अंतर्गत भक्तों ने सेठ जी के दर्शन कर महाआरती में भाग लिया, ज्योत अर्पित की तथा विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। विशाल भंडारे में दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं ने भोजन प्रसादी ग्रहण की। आयोजन स्थल पर सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। पूरे परिसर को आकर्षक सजावट एवं रोशनी से सजाया गया था, जिससे वातावरण और अधिक दिव्य प्रतीत हो रहा था। धार्मिक आयोजन के दौरान भजन-कीर्तन एवं आरती ने श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर “सेठों के सेठ सॉवलिया सेठ धार्मिक सेवा समिति” ने सभी श्रद्धालुओं, सहयोगकर्ताओं एवं सेवाभावी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भक्तों के प्रेम और आस्था से ही यह आयोजन ऐतिहासिक रूप ले सका।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...