पुलिस पेंशनर संघ की मीटिंग संपन्न
80 वर्ष से अधिक आयु वाले पेंशनर का किया सम्मानदेवास। 19 मई को गुजराती गार्डन देवास में पुलिस पेंशनर संघ की मीटिंग का आयोजन किया गया । जिसमें मध्य प्रदेश पुलिस पेंशनर संघ के प्रांतीय अध्यक्ष एम.पी.सिंह परिहार एवं प्रांतीय कार्यवाहक अध्यक्ष एवं जिला इंदौर के जिलाध्यक्ष एस.पी.एस. चौहान एवं जिला उज्जैन के जिलाध्यक्ष प्रमोद भदोरिया, मंदसौर जिलाध्यक्ष शंभुसिंह चूंडावत एवं प्रांतीय पदाधिकारी उपस्थित हुए। तथा मीटिंग में पुलिस पेंशन संघ जिला देवास के सदस्यों को सम्बोधित किया। जिसमें पेंशनर संघ की गतिविधियों पर प्रकाश डाला तथा शासन की योजनाओं के लाभ के संबंध में जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर 80 वर्ष से अधिक आयु वाले पेंशनर शिवजीराम पटेल को सम्मानित किया गया तथा रूस्तमजी अवार्ड से सम्मानित निरीक्षक के.के.सिंह को भी सम्मानित किया गया तथा दिवंगत सेवानिवृत्त डीएसपी हिम्मतसिंह राणा, उपनिरीक्षक मोहनसिंह चौहान, प्रधान आरक्षक बालकृष्ण शर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मीटिंग में जिला देवास के जिलाध्यक्ष महिपालसिंह राजावत, उपाध्यक्ष रमेशचंद्र कल्थिया, संरक्षक श्रीराम वर्मा, सचिव एवं कार्यवाहक अध्यक्ष लोकेन्द्र व्यास, कोषाध्यक्ष जगदीश पटेल, मीडिया प्रभारी जितेन्द्र शर्मा, बाबू खां पठान, आरिफ खान, रामप्रसाद छापरवाल, सावित्री देवी, जसोदा मालवीय, सरला एवं गोपी बहन तथा बड़ी संख्या में पुलिस पेंशनर संघ के सदस्य उपस्थित रहे। मीटिंग का संचालन आरिफ खान ने किया तथा आभार लोकेन्द्र व्यास ने माना।

0 Comments