Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

आज 9 मई को लोक अदालत मे बकाया संपत्तिकर व जलकर जमा कराने पर मिलेगी छूट,,नागरिक गण संपत्तिकर व जलकर की बकाया राशि जमा कर छुट का लाभ ले-महापौर

आज 9 मई को लोक अदालत मे बकाया संपत्तिकर व जलकर जमा कराने पर मिलेगी छूट,,
नागरिक गण संपत्तिकर व जलकर की बकाया राशि जमा कर छुट का लाभ ले-महापौर
देवास। 9 मई शनिवार को आयोजित होगी नेशनल लोक अदालत, संपत्तिकर, जलकर की बकाया राशि पर नियमानुसार लोक अदालत में मिलेगी छूट। महापौर श्रीमती गीता दुर्गेश अग्रवाल ने इस संबंध मे बताया कि शनिवार को आयोजित लोक अदालत में जिन संपत्तिकर एवं जलकर के बकायादरों द्वारा संपत्तिकर व जलकर की बकाया राशि जमा नही की है वे अपना बकाया कर जमा कर लगने वाला सरचार्ज (अधिभार) मे छूट का लाभ लें। महापौर ने बताया कि लोक अदालत के दिवस करदाताओं की सुविधाओं हेतु निगम कार्यालय के साथ ही जवाहर चौक एवं ईटावा बस स्टेण्ड झोन कार्यालय एवं न्यायालय परिसर में भी कर जमा करने हेतु शिविर लगाये गये हैं। लोक अदालत के दिवस निगम कार्यालय में कर जमा कराने का समय प्रातरू 9 बजे से कार्य समाप्ति तक तथा न्यायालय परिसर में प्रातरू 10 बजे से सांय 5 बजे तक रहेगा। नागरिकों के लिए बैठने एवं पीने के पानी की सुविधा रहेगी।
महापौर ने निगम सीमा क्षेत्र के करदाताओं से अपील की है कि वे शनिवार को आयोजित लोक अदालत मे संपत्तिकर व जलकर की बकाया राशि जमा कर सरचार्ज (अधिभार)  मे मिल रही छूट का लाभ अवश्य लें।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...