Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

स्वच्छता मशाल रैली केण्डल मार्च निकाल कर दिया स्वच्छता का संदेश

स्वच्छता मशाल रैली केण्डल मार्च निकाल कर दिया स्वच्छता का संदेश
देवास। निगम की स्वच्छता की टीम के द्वारा शहर को स्वच्छ एवं सुन्दर बातावरण मिले तथा स्वछता बनी रहे इस हेतु निरंतर स्वच्छता के कार्याे के साथ साथ नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाने के लिए निगम की टीम के द्वारा विभिन्न अयोजनों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दे रहे हैं। इसी कडी में निगम की स्वच्छता की टीम द्वारा 8 मई शुक्रवार को स्वच्छता का संदेश लेकर बडी संख्या मे मशाल रैली केण्डल मार्च जवाहार चौक से सयाजी द्वार तक निकाली गई। सभापति रवि जैन ने निगम की टीम के साथ आम नागरिक सिनियर सिटीजनों के साथ निगम उपायुक्त देवबाला पिपलोनिया, जाकिर जाफरी, आरती खेडेकर, प्र.कार्यपालन यंत्री इंदुप्रभा भारती, कार्यालय अधिक्षक रणजीतसिंह पंजाबी, अरूण तोमर, शाहनवाज खान, खेल विभाग से जावेद पठान व निगम की स्वच्छता की टीम के साथ भाग लिया। इस अवसर पर सभापति ने शहरवासियों से अपील की है कि वे शहर को स्वच्छ एवं सुन्दर बनाए रखने के लिए निगम की स्वच्छता की टीम के साथ परस्पर सहयोग रखकर स्वच्छता बनाए रखने मे अपनी भागीदारी दें।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...