देवास। इंडियन डेंटल एसोसिएशन देवास शाखा एवं श्री गुरुसिंह सभा गुरुद्वारा के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को ए.बी. रोड स्थित गुरुद्वारा परिसर में संपूर्ण स्वास्थ्य मेला आयोजित किया गया। शिविर में आमजन को निशुल्क मेडिकल एवं डेंटल जांच तथा परामर्श एवं दवाइयों का वितरण किया गया। स्वास्थ्य मेले में दंत चिकित्सकों में डॉ. नितिन मुंगी, डॉ. नेहा आनंद, डॉ. प्रतीक श्रीवास्तव, डॉ. अशोक सेंधव, डॉ. वसीम पठान, डॉ. अनिमेष शर्मा, डॉ. अभिषेक सोनी, डॉ. वरुण त्रिपाठी, डॉ. अभिराज सोनी एवं डॉ. इशिका टुटेजा ने सेवाएं दीं। वहीं अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. रोनक शर्मा, मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. हरमीत सिंह सलूजा एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. भारती मुंगी ने भी मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श प्रदान किया। सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक चले इस शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया।

0 Comments