देवास। राष्ट्रीय सैनिक संस्था मध्यप्रदेश अध्यक्ष कर्नल एम.के.त्यागी, संयोजक एवं प्रदेश जनरल सेकेट्री पंडित मनोज मिश्रा की अनुसंशा पर राष्ट्रीय अध्यक्ष कर्नल तेजेन्द्र पाल त्यागी ने मदनसिंह राठौर को राष्ट्रीय सैनिक संस्था मध्यप्रदेश के उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है। इनकी नियुक्ति पर प्रदेश युवा विंग प्रदेश अध्यक्ष विशाल मेहता, मुकेशसिंह पंवार, भूपेन्द्रसिंह पंवार, पंकज ठाकुर, अखिलेश व्यास, मानेन्द्र व्यास, मनीष व्यास, ठा. श्यामसिह, नवीन प्रतापसिंह राठौर आदि ने बधाई दी।

0 Comments