टीबी मुक्त भारत अभियान अंतर्गत आयुष विभाग द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
देवास : आयुष विभाग स्थित शासकीय होम्योपैथिक औषधालय में "टीबी मुक्त भारत अभियान" के तहत स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जिला क्षय अधिकारी डॉ अमरीन शेख ने औषधालय में आए मरीजों को टीबी के लक्षण, टीबी से प्रभावित होने वाले अंग, जांच, इलाज और रोकथाम के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
- स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मरीजों को टीबी से बचाव और समय पर इलाज के महत्व को समझाया।
जिला आयुष अधिकारी डॉ. ममता जूनवाल ने जिले की पूरी आयुष टीम को टीबी मुक्त भारत अभियान से जोड़कर कार्य करने के निर्देश दिए।
आयुष विभाग से डॉ. प्रीति बाला पाटीदार, सविता राठौर, स्वास्थ्य विभाग से सतीश शर्मा, राजेश जोशी, मोहन शिंदे,महिला एवं बाल विकास विभाग से शर्मिला ठाकुर भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान मरीजों को संबंधित सामग्री का वितरण भी किया गया।

0 Comments