Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

स्वच्छता सर्वेक्षण से पहले आयुक्त कर रहे हैं वार्डों का सतत निरीक्षण

स्वच्छता सर्वेक्षण से पहले आयुक्त कर रहे हैं वार्डों का सतत निरीक्षण
देवास 15मई 2026, आगामी स्वच्छता सर्वेक्षण की तैयारियों को लेकर नगर निगम आयुक्त दलीप कुमार के द्वारा सतत निरीक्षण किया जा रहा है। गुरुवार को वार्ड 21 एवं 22 का औचक निरीक्षण किया और साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने नालों के ऊपर जहां जालियां नहीं हैं वहां नई जालियां लगाने और टूटी-फूटी जालियों में तत्काल सुधार के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। आयुक्त ने वार्ड में स्थित उद्यान का भी निरीक्षण किया।
आयुक्त ने कहा कि शहर में स्वच्छता व सुंदरता बनाए रखने के लिए अधिकांश बैकलेनों को साफ कर फर्शीकरण या सीसी का कार्य कराया जा रहा है साथ ही दीवारों पर सुंदर चित्र एवं स्वच्छता स्लोगन निगम द्वारा बनवाए जा रहे हैं ताकि गंदगी न हो और सुंदरता बनी रहे। उद्यानों के आसपास की दीवारों पर भी चित्रों की पेंटिंग कराई जा रही है।
आयुक्त ने बताया कि सार्वजनिक क्षेत्रों में खुले प्लॉटों की सफाई में रहवासियों द्वारा निगम की टीम को सहयोग मिल रहा है। बैकलेनों में सफाई के दौरान की गई रंगाई एवं लिखे गए स्वच्छता स्लोगन का भी आयुक्त ने अवलोकन किया।
आयुक्त ने अन्य वार्डों में छोटी बैकलेनों की नालियों की निरंतर सफाई करने, उद्यानों में कम्पोस्ट पीट का उपयोग करने तथा सर्वेक्षण की तैयारियों में शेष बचे सिविल कार्यों को तत्काल पूरा कराने के निर्देश दिए।
आयुक्त ने कचरा संग्रहण वाहनों की डेंटिंग-पेंटिंग और वाहनों में लगी 4 बिन की जानकारी भी अधिकारियों से ली। आयुक्त ने शासकीय-अशासकीय स्कूलों में डस्टबीन का उपयोग, शौचालय-मूत्रालय की साफ-सफाई चेक करने को कहा। स्ट्रीट वेंडरों, चाट चौपाटियों, रेस्टोरेंट एवं अन्य प्रतिष्ठानों पर डस्टबीन के उपयोग की मॉनिटरिंग के निर्देश स्वच्छता निरीक्षकों को दिए गए हैं।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...