Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

देवास की टीम राज्य स्तरीय पेंचक सिलाट प्रतियोगिता के लिए रवाना

देवास की टीम राज्य स्तरीय पेंचक सिलाट प्रतियोगिता के लिए रवाना
देवास। बारहवीं जिला पेंचक सिलाट सीनियर एवं जूनियर चैंपियनशिप का आयोजन 8 से 10 मई 2026 तक ब्यावरा, जिला राजगढ़ स्थित मां अंजना रिसोर्ट में होने जा रहा है। पेंचक सिलाट एसोसिएशन मध्य प्रदेश के अध्यक्ष अबरार एहमद शेख और सचिव अभय श्रीवास ने जानकारी दी कि देवास की टीम 7 मई को बस द्वारा ब्यावरा, राजगढ़ के लिए रवाना होगी। इसमें चयनित खिलाड़ी प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
सीनियर टीम - सीनियर वर्ग में भूमिका जैन, दिशा रेड्डी, लक्ष्मी मालवीय, जागृति योगी, महिमा पटेल, जैनब खान, जाह्नवी सरकार, तनीशा सरकार, खुशी कौशल, गौरी सोनी, अवनी श्रीवास, आर्य श्रीवास, प्रांजल बुडानिया, हर्ष जयसवाल, मनीष विश्वकर्मा, ऋषभ जायसवाल, अंशु पटेल और आयुष पटेल शामिल हैं।
जूनियर टीम - जूनियर वर्ग में वैष्णवी झाला, अनुष्का श्रीवास, वैष्णवी सूर्यवंशी, दिशा कारपेंटर, प्रतिज्ञा अगीरवाल, सारिका देवड़ा, प्रतिष्ठा ठाकुर, त्रिशा चावड़ा, हर्षिल पटेरिया, उर्वशी प्रजापति, आरोही श्रीवास, हर्षिता पाटणकर, मीत प्रजापति, विनीत कुमावत और आर. आर्य सिवास्वामी भाग लेंगे।
अन्य वर्ग - सब जूनियर वर्ग से आर. क्रिश अन्नामलाई, विराज श्रीवास, अनय मौर्य, यार्निका वर्मा और अर्शी सोमानी शामिल हैं।
प्री-टीन वर्ग में बानी सोमानी, ग्रहीता वर्मा, श्रेयस पटेरिया और इशान सरकार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। खिलाड़ियों के रवाना होने से पूर्व उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य सुधीर सोमानी, अध्यक्ष अबरार एहमद शेख, उपाध्यक्ष प्रमोद डोंगलिया, सचिव अभय श्रीवास, कोषाध्यक्ष संदीप जाधव सहित समस्त पदाधिकारी, रैफरी, कोच और पालकगण ने देवास टीम के सभी खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...