Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

सनफार्मा हेल्थकेयर सोसाइटी द्वारा स्वस्थ शिशु आदर्श माता शिविर का आयोजन,,स्वस्थ होगा शिशु तो देश होगा स्वस्थ

सनफार्मा हेल्थकेयर सोसाइटी द्वारा स्वस्थ शिशु आदर्श माता शिविर का आयोजन,,
स्वस्थ होगा शिशु तो देश होगा स्वस्थ
देवास। 13 मई 2026 को जामनहार आंगनवाड़ी केंद्र में सनफार्मा हेल्थकेयर सोसाइटी द्वारा स्वस्थ शिशु आदर्श माता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डॉ. नीरजा सुनवानी द्वारा क्षेत्र की गर्भवती एवं धात्री माताओं तथा बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और देखभाल संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। साथ ही क्षेत्र के बच्चों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा आवश्यक दवाइयों का भी मुफ्त वितरण किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गर्भवती एवं धात्री महिलाएं तथा कुपोषित बच्चों की माताएं उपस्थित रहीं। शिविर के मुख्य अतिथि डॉ. श्याम यादव रहे। इस अवसर पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती बबीता परमार ने जिले में संचालित विशेष “किलकारी अभियान” के अंतर्गत क्षेत्र के कमजोर एवं कुपोषित बच्चों को अमलतास हॉस्पिटल में भर्ती कराने हेतु लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम में आंगनवाड़ी सहायिका सोनू जाधव के साथ मनीषा योगी, सतीश कराड़िया एवं क्षेत्र के बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष उपस्थित रहे।


Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...