वेस्ट जोन नेशनल चैंपियनशिप के लिए देवास के खिलाड़ी उदयपुर रवाना
देवास। वेस्ट जोन नेशनल चैंपियनशिप के लिए देवास के खिलाड़ी उदयपुर रवाना हुए। जिला रॉलबॉल एसोसिएशन अध्यक्ष अनवर खान एवं सचिव संदीप जाधव ने बताया कि रॉलबॉल वेस्ट जोन नेशनल चैंपियनशिप का आयोजन 2 से 3 मई 2026 तक राजस्थान के उदयपुर स्थित रियान इंटरनेशनल स्कूल में किया जा रहा है। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देवास जिले के जूनियर बालक वर्ग से क्रिस्टल जादव और सात्विक शिवहरे का चयन हुआ है, जो जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए चयनित खिलाड़ी कोच देवराज सांगते एवं सीनियर खिलाड़ी अक्ष दुबे के साथ उदयपुर के लिए रवाना हुए। खिलाड़ियों में इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। जिला संघ ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके बेहतर प्रदर्शन की कामना की है।

0 Comments