Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

श्री राजपूत महा पंचायत की बैठक संपन्न बीसा खेड़ी युवराज बने प्रदेश अध्यक्ष

श्री राजपूत महा पंचायत की बैठक संपन्न
 बीसा खेड़ी युवराज बने प्रदेश अध्यक्ष
देवास। श्री राजपूत महा पंचायत की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक भोपाल में आयोजित हुई। बैठक में समाजहित एवं संगठन के प्रति समर्पित युवा समाजसेवी बीसा खेड़ी युवराज को सर्वसम्मति से प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उनकी नियुक्ति की घोषणा होते ही समाजजनों एवं युवाओं में हर्ष और उत्साह का वातावरण देखने को मिला। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजन, पदाधिकारी एवं युवाओं ने बीसा खेड़ी युवराज को बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में संगठन नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा तथा समाज की एकता, सम्मान और हितों को और अधिक मजबूती मिलेगी। बीसा खेड़ी युवराज लंबे समय से समाजसेवा, युवा नेतृत्व एवं संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनकी कर्मठता, संघर्षशीलता एवं समाज के प्रति समर्पण को देखते हुए राष्ट्रीय कार्यकारिणी द्वारा उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति को समाज के लिए सकारात्मक एवं मजबूत कदम माना जा रहा है। बैठक में उपस्थित समाजबंधुओं ने कहा कि बीसा खेड़ी युवराज सदैव समाज के सुख-दुख में सहभागी रहे हैं तथा सामाजिक एकता, संस्कार एवं गौरव को आगे बढ़ाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद अब उनसे पूरे प्रदेश में संगठन को मजबूत करने, युवाओं को जोड़ने एवं समाजहित के कार्यों को गति देने की अपेक्षा की जा रही है। कार्यक्रम में उपस्थित राष्ट्रीय अध्यक्ष, राघवेंद्र सिंह तोमर, राष्ट्रीय सचिव कु अभय सिंह परमार  की अनुशंसा पर राजपूत महापंचायत संगठन के विस्तार को लेकर भी चर्चा की गई तथा संगठन को प्रदेशभर में सशक्त बनाने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर ठाकुर शंभू सिंह भाटी, कंु लोकेंद्र सिंह खेजड़िया, शिवपाल सिंह( गब्बर बना ),देवेन्द्र सिंह ख़टाम्बा और ऋतिक बना भी उपस्थित रहे। महापंचायत में नियुक्तियां की गई जिसमें ठा. योगेंद्र सिंह चावड़ा, कुँवर वीरेन्द्र सिंह परमार,ठा. गोपाल सिंह तोमर,कु क्षितिज सिंह गौतम, कु मोहर सिंह सिकरवार को उपाध्यक्ष, ठा. योगेंद्र सिंह भदोरिया, ठा. योगेंद्र सिंह सिकरवार एवं कु यशवंत सिंह परमार को सचिव, ठा. ज्ञानेंद्र सिंह तोमर को राष्ट्रीय प्रवक्ता, कु दिग्विजय सिंह भदौरिया को जिला अध्यक्ष भोपाल, कु एलम सिंह बेस को जिला अध्यक्ष शाजापुर एवं कु युवराज सिंह बीसाखेड़ी साहब को प्रदेश अध्यक्ष युवा का दायित्व सौंपा गया।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...