बेटियों को खेलों से जोड़ने पहल आरोह ग्रीष्मकालीन शिविर में बांटी खेल सामग्री,
सही मार्गदर्शन मिले तो बेटियां हर मुकाम हासिल कर सकती हैं. सेना गाडरिया जिला खेल अधिकारी
देवास। जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग देवास एवं कासा एकेडमी मप्र के संयुक्त तत्वावधान में ब्लु वर्ड्स फुटबाल क्लब द्वारा सोनकच्छ मे आयोजित आरोह ग्रीष्मकालीन खेल शिविर में बालिका खिलाड़ियों को खेल सामग्री वितरित की गई। कार्यक्रम में जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग की अधिकारी सेना गाडरिया ने खिलाड़ियों को सामग्री प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।
शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों की बेटियाँ खेलों के प्रति हो रही जागरूक
इस दौरान जिला खेल अधिकारी सेना गाडरिया ने कहा कि उक्त शिविर का उद्देश्य शहर और ग्रामीण क्षेत्रों की बेटियों को खेलों के प्रति जागरूक कर उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना रहा है, यानि खेलो सीखो और आगे बढ़ो । वर्तमान समय में बेटियां हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं और प्रदेश सहित अपने गांव-शहर का नाम रोशन कर रही हैं। उन्होंने कहा कि यदि बेटियों को सही मार्गदर्शन और बेहतर अवसर मिलें तो वे खेल जगत में भी नई ऊंचाइयां हासिल कर सकती हैं। उन्होंने ब्लु वर्ड्स फुटबाल क्लब की सराहना करते हुए कहा कि संस्था लगातार खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने का सराहनीय कार्य कर रही है, जिससे बालिकाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का मंच मिल रहा है। शिविर को लेकर खिलाड़ियों का व्यापक उत्साह देखने को मिला । इस अवसर पर जिला खेल विभाग समन्यवक जावेद पठान, क्लब के कोच विलसन निनामा, सुनील ठाकुर, राजू गोड़, सीनियर खिलाडी प्राची बैरागी सहित बड़ी संख्या बालिका खिलाडी मौजूद थे ।

0 Comments