बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण,,
अतिथियों का दुपट्टा एवं बाबा साहब की तस्वीर भेंट कर किया सम्मान
देवास। बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण पार्षद प्रतिनिधि सीताराम खेलवाल के नेतृत्व एवं आयोजन समिति के तत्वावधान में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। मध्य प्रदेश अनुसूचित जाति - अनुसूचित जाति अधिकारी एवं कर्मचारी संघ (अजाक्स) जिला अध्यक्ष नंदलाल हरियाले ने बताया कि देवास सहित जिला/ब्लॉक/तहसील के सैकड़ो पदाधिकारियों की उपस्थिति में 17 मई 2026 को सोनकच्छ में भारतीय संविधान निर्माता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जिलेभर की सबसे बड़ी प्रतिमा का अनावरण किया गया। मुख्य अतिथि विधायक राजेश सोनकर ,विशेष अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष लीलाबाई अटाडिया थी। मंडल अध्यक्ष विजेंद्र सिंह मनासा, तेजसिंह बघेल,बहादुर सिंह पिलवानी,म.प्र.अजाक्स संभाग प्रवक्ता उज्जैन शिवचरण अंगोरिया,जिलाध्यक्ष नंदलाल हरियाले देवास मंचासीन समस्त वर्ग संगठनों के अध्यक्षों अतिथियों द्वारा भारतीय संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की तस्वीर के समक्ष द्वीप प्रज्वलित कर पुष्प सुमन अर्पित किए गए। तत्पश्चात आयोजन समिति सोनकच्छ के मुख्य सूत्रधार सीताराम खेलवाल पार्षद प्रतिनिधि, महेंद्र खेलवाल,गुलाबचंद बाड़ोलिया, रमेश चंद्र करवाडिया समाज अध्यक्ष,समस्त पदाधिकारी गणों के द्वारा मंचासीन समस्त अतिथियों का दुपट्टा एवं बाबा साहब की तस्वीर भेंट कर सम्मान किया गया।स्वागत भाषण जल संसाधन विभाग के एसडीओ सीताराम बाड़ोलिया ने दिया। इस अवसर राष्ट्रीय गीत कलाकार राजू भारतीय द्वारा बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर एवं महापुरुषों के विचारों व नशा मुक्ति पर सुंदर प्रस्तुतियां दी गई। उपस्थित वक्ताओं ने महापुरुषों के विचारों एवं भारतीय संविधान के सार पर समाज उत्थान पर विचार व्यक्त किए। पदाधिकारी जीवनसिंह अंगोरिया, बलवंत बामनिया,प्रहलाद बामनिया,महेश तमोलिया, नरेंद्र जाटव तेलमसिंह मोरे,विकास प्रणाम, भगतराम हरियाले, प्रेमलाल बामनिया,लीलाधर रलोती, सीताराम रलोती,अंबाराम रेखवाल,रामचंद्र मालवीय,गोविंद अस्ताया, पर्वतलाल अंगोरिया, गोविंद चौहान,पर्वतलाल फौजी,सहित हजारों की संख्या में महिला एवं पुरुष अतिथियों की उपस्थिति में नगर सोनकच्छ बस स्टैंड पर भारतीय संविधान निर्माता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की भव्य प्रतिमा का अनावरण किया गया। आभार सीताराम खेलवाल ने किया। कार्यक्रम सुरुचि सहभोज के साथ सम्पन्न हुआ। यह जानकारी जिला अध्यक्ष नंदलाल हरियाले ने दी।

0 Comments