Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

संभागायुक्त श्री आशीष सिंह ने टोंककला में घटना स्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया,,संभागायुक्त श्री सिंह ने घायल श्रमिकों को देखने जिला अस्‍पताल एवं अमलतास अस्‍पताल पहुंचे एवं समुचित उपचार के निर्देश दिए

संभागायुक्त श्री आशीष सिंह ने टोंककला में घटना स्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया,,
संभागायुक्त श्री सिंह ने घायल श्रमिकों को देखने जिला अस्‍पताल एवं अमलतास अस्‍पताल पहुंचे एवं समुचित उपचार के निर्देश दिए

     देवास 15 मई 2026/ देवास जिले के टोंककला स्थित पटाखा फैक्ट्री में हुई घटना की सूचना मिलते ही संभागायुक्त श्री आशीष सिंह, एडीजी श्री राकेश गुप्ता, डीआईजी श्री नवनीत भसीन के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने राहत एवं बचाव कार्य में गति लाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

     संभागायुक्‍त श्री आशीष सिंह जिले के टोंककला में स्थित पटाखा फैक्ट्री में विस्‍फोट की घटना में घायल श्रमिकों को देखने जिला अस्‍पताल एवं अमलतास अस्‍पताल भी पहुंचे। संभागायुक्त श्री आशीष सिंह ने चिकित्सा विशेषज्ञों से किए जा रहे इलाज की जानकारी प्राप्त कर, घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए। इस दौरान एडीजी श्री राकेश गुप्ता, डीआईजी श्री नवनीत भसीन सहित अन्‍य उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...