Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

नेमावर में दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग सम्पन्न,,कार्यकर्ताओं को संगठन की कार्यपद्धति का दिया गया प्रशिक्षण

नेमावर में दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग सम्पन्न,,
कार्यकर्ताओं को संगठन की कार्यपद्धति का दिया गया प्रशिक्षण

देवास/नेमावर। भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा पूरे देश में संचालित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत देवास जिले का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग 18 एवं 19 मई को नेमावर स्थित जैन सिद्धोदय सिद्ध क्षेत्र तीर्थ मंदिर परिसर में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण वर्ग का समापन मंगलवार को हुआ, जिसमें जिलेभर से आए भाजपा कार्यकर्ताओं ने सहभागिता कर संगठन की विचारधारा, कार्यशैली एवं विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन प्राप्त किया।
प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन आयोजित 9वें सत्र को संबोधित करते हुए आगर के पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष दिलीप सकलेचा ने “हमारी कार्यपद्धति” विषय पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं के विचार, समर्पण और अनुशासन से संचालित एक मजबूत संगठन है। भाजपा की कार्यपद्धति राष्ट्रहित, संगठन विस्तार और अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं एवं विचारधारा को पहुंचाने पर आधारित है।
उन्होंने कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीति-नीति और अनुशासन का पालन करते हुए बूथ स्तर तक सक्रिय भूमिका निभाता है। भाजपा में कार्यकर्ता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत हैं और संगठन की सफलता सामूहिक कार्यशैली, समन्वय तथा सेवा भाव से संभव होती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे पार्टी के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ समाज के हर वर्ग से संवाद स्थापित करें।
सकलेचा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में विकास और सुशासन की नई परंपरा स्थापित हुई है तथा भाजपा कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाएं। प्रशिक्षण वर्ग में कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक मजबूती, विचारधारा एवं सेवा कार्यों को लेकर भी प्रेरित किया गया। सत्र की भाजपा के वरिष्ठ नेता अध्यक्षता नर्मदा पटेल ने किया।
दसवें सत्र में भाजपा का इतिहास, विकास एवं विचारधारा पर हुआ मार्गदर्शन
प्रशिक्षण वर्ग के दसवें सत्र को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश मंत्री राजेंद्र सिंह राजपुत ने “भाजपा का इतिहास और विकास” विषय पर विस्तार से कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्रहित, सेवा और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की विचारधारा को लेकर कार्य करने वाला संगठन है, जिसने वर्षों के संघर्ष, समर्पण और कार्यकर्ताओं की मेहनत से देश में अपनी मजबूत पहचान बनाई है।
उन्होंने भाजपा की स्थापना के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए बताया कि भारतीय जनसंघ की वैचारिक पृष्ठभूमि से निकलकर वर्ष 1980 में भारतीय जनता पार्टी का गठन हुआ। प्रारंभिक दौर में पार्टी को अनेक चुनौतियों और संघर्षों का सामना करना पड़ा, लेकिन कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम, संगठनात्मक मजबूती और राष्ट्र प्रथम की भावना के कारण भाजपा निरंतर आगे बढ़ती गई। आज पार्टी विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में स्थापित है।
प्रदेश मंत्री राजेंद्र सिंह राजपूत ने कहा कि भाजपा की मूल विचारधारा “राष्ट्रवाद, अंत्योदय और सांस्कृतिक मूल्यों” पर आधारित है। पार्टी का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और कल्याण की योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद और अंत्योदय के सिद्धांतों को भाजपा की वैचारिक नींव बताते हुए कहा कि संगठन का हर कार्यकर्ता समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण की भावना के साथ कार्य करता है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि पार्टी का इतिहास, संघर्ष और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी प्रत्येक कार्यकर्ता की है। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीति-नीति, अनुशासन और सेवा भाव को आत्मसात कर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य करे। उन्होंने कहा कि भाजपा की ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं, जो बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने में निरंतर जुटे रहते हैं।
सत्र की अध्यक्षता डाक्टर आर .एन. यादव ने की।

स्थाई कार्यक्रम और ‘मन की बात’ संगठन की मजबूती का आधार :

 
 प्रशिक्षण वर्ग के 11वें सत्र में खातेगांव विधायक आशीष शर्मा ने “स्थाई कार्यक्रम  बुथ प्रबंधन व मन की बात विषय को लेकर
कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल चुनाव आधारित संगठन नहीं है, बल्कि यह सतत जनसेवा और संगठनात्मक गतिविधियों के माध्यम से समाज के हर वर्ग तक पहुंचने वाला दल है। उन्होंने कहा कि पार्टी के स्थाई कार्यक्रम संगठन को मजबूती प्रदान करते हैं और कार्यकर्ताओं को समाज के बीच सक्रिय बनाए रखते हैं। बूथ स्तर तक नियमित बैठकें, सेवा कार्य, जनसंपर्क अभियान एवं केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य निरंतर किया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों को प्रेरित करने वाला मंच है, जिसमें समाज के सकारात्मक कार्यों, नवाचारों, संस्कृति, स्वच्छता, आत्मनिर्भरता और राष्ट्र निर्माण के विषयों पर चर्चा की जाती है। कार्यकर्ताओं को ‘मन की बात’ कार्यक्रम को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने तथा सामूहिक रूप से सुनने की परंपरा को मजबूत करना चाहिए।
शर्मा ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीति-नीति और विचारधारा को जनसामान्य तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पार्टी के स्थाई कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए समाज के बीच निरंतर संपर्क बनाए रखें और सेवा, समर्पण तथा संगठन के मूल मंत्र को आत्मसात करें।
अध्यक्षता पुर्व जिला अध्यक्ष बहादुर मुकाती व राजीव खंडेलवाल ने की।

बूथ सशक्त होगा तो कोई ताकत नहीं हरा सकती : लता वानखेड़े

भारतीय जनता पार्टी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान अंतर्गत आयोजित दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग का समापन मंगलवार को नेमावर में हुआ। अंतिम 12वें सत्र को भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं सागर सांसद लता वानखेड़े ने संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार किया।
सत्र को संबोधित करते हुए लता वानखेड़े ने कहा, “अभी तो बाज की आखिरी उड़ान बाकी है, अभी तो हमारे कार्यकर्ताओं का इंतिहान बाकी है, अभी तो जीता है हमने पर्वतों को, अभी तो आसमान जीतना बाकी है।” उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं का लक्ष्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि संगठन की विचारधारा और योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि प्रशिक्षण वर्ग में जो सीखकर जा रहे हैं, उसे बूथ स्तर तक उतारना है। यदि हमने अपने बूथ को सशक्त और मजबूत कर लिया तो दुनिया की कोई ताकत भारतीय जनता पार्टी को हरा नहीं सकती। उन्होंने कहा कि संगठन की वास्तविक ताकत बूथ कार्यकर्ता होता है और उसकी सक्रियता ही भाजपा की विजय का आधार बनती है।
लता वानखेड़े ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत आयोजित इस प्रशिक्षण वर्ग का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को संगठन, विचारधारा और जनसेवा के प्रति अधिक जागरूक बनाना है। इस दौरान उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न गरीब कल्याण योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि कार्यकर्ता इन योजनाओं को समाज के अंतिम पायदान पर बैठे जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुंचाने में सेतु की भूमिका निभाएं।
उन्होंने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन के नेतृत्व में संचालित जनकल्याणकारी योजनाएं अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास और सुविधा पहुंचाने के संकल्प के साथ कार्य कर रही हैं।

भाजपा त्याग, तपस्या और बलिदान की पार्टी
भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. रायसिंह सैंधव ने प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी त्याग, तपस्या और बलिदान की पार्टी है। पार्टी के कार्यकर्ता हमेशा संगठन हित में समर्पण भाव से कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी और लगभग 43 डिग्री तापमान के बावजूद कार्यकर्ताओं ने कम सुविधाओं में भी पूरे अनुशासन एवं समर्पण के साथ प्रशिक्षण प्राप्त किया, जो संगठन के प्रति उनकी निष्ठा और प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
डॉ. सैंधव ने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी का यह समर्पण संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का कार्य करेगा।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रशिक्षण प्रभारी बहादुर सिंह बोरमुंडला, विधायक आशीष शर्मा, राजेश सोनकर, मनोज चौधरी, मुरली भंवरा, मंदसौर संभाग प्रभारी सुरेश आर्य, जिला पंचायत अध्यक्ष लीला भेरुलाल अटारिया, राजीव खंडेलवाल, बहादुर मुकाती, नंदकिशोर पाटीदार, राजेंद्र वर्मा, पहाड़ सिंह कन्नोजे, गायत्री जाट सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
समापन सत्र संचालन राजेश यादव ने किया। आभार नंदु चौधरी ने माना।
उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार ने दी।


Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...