देवास। कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग, देवास शहर जिला की बैठक रविवार को कांग्रेस कार्यालय जवाहर चौक पर आयोजित की गई। बैठक शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रयास गौतम के विशेष आतिथ्य में संपन्न हुई। बैठक की शुरुआत भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। इसके बाद संगठन विस्तार की प्रक्रिया, वार्ड स्तर तक विभाग के गठन तथा कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण के माध्यम से वैचारिक मजबूती को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक का आयोजन अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष धीरज कल्याणे द्वारा किया गया। स्वागत भाषण में उन्होंने संगठनात्मक गतिविधियों एवं आगामी योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर युवा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय सचिव रोशन रायकवार, शहर जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष सुजीत सांगते, अविनाश जेठवा, जयप्रकाश मालवीय, विजय कटेसरिया, अशोक हाड़े, सेशन कल्याणे, प्रिंस कटेसरिया, राजेश तंवर, शुभम सोलंकी, राहुल गोयल, मनीष परमार, संजय मालवीय, दीपक बाड़ोलिया, प्रहलाद नगर एवं आनंद परिहार सहित बड़ी संख्या में अनुसूचित जाति वर्ग के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

0 Comments