कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद ने टोंककला में घटना स्थल का लिया जायजा
--------------
जिला अस्पताल और अमलतास अस्पताल में उपचाराधीन घायल श्रमिकों से मुलाकात कर स्वास्थ्य की जानकारी
देवास 15 मई 2026/ कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद ने जिले के टोंककला में स्थित पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट की घटना पर स्थल पर पहुंचे और स्थिति जायजा लिया। इस दौरान अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह ने कहा कि घायलों को उपचार के लिए एम्बुलेंस के माध्यम से जिला चिकित्सालय एवं अन्य चिकित्सालयों में भर्ती कराया गया है। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच के निर्देश दिए गए हैं। घटना में 3 श्रमिकों की दुःखद मृत्यु हुई है तथा 15 श्रमिक घायल हुए है।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा घटना में मृतकों के परिजनों को राज्य शासन की ओर से 4-4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने एवं घायलों का निःशुल्क इलाज करने के लिये निर्देश दिये हैं।
कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद जिला अस्पताल और अमलतास अस्पताल में उपचाराधीन घायल श्रमिकों से मुलाकात कर और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने अस्पतालों के डॉक्टरों से घायल श्रमिकों के इलाज के संबंध में विस्तृत चर्चा भी की।

0 Comments