Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

महाराष्ट्र के सातारा में हुए हिन्द केसरी दंगल में लियाकत हुसैन मिलन का हुआ सम्मान

महाराष्ट्र के सातारा में हुए हिन्द केसरी दंगल में लियाकत हुसैन मिलन का हुआ सम्मान 
देवास। महाराष्ट्र प्रान्त के जिला सातारा में आयोजित हिन्द केसरी 2024-25 पुरुष एवं महिला कुश्ती स्पर्धा, छत्रपति शाहू स्टेडियम सातारा मे आयोजित 14 से 17मई 2026 के हिन्द केसरी कुश्ती स्पर्धा एवं सीनियर राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप में कुश्ती खेल को बढ़ावा देने वाले एवं कुश्ती खेल की अनेक प्रतिभाओं को प्रमोट करने वाले, तथा राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय कुश्ती स्पर्धा को प्रमोट करने वाले,कुश्ती प्रेमी लियाकत हुसैन मिलन को आयोजन समिति द्वारा एवं आयोजन के मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित गुरु द्रोणाचार्य पद्मश्री, महाबली पहलवान दिल्ली, एशिया चैंपियन रामाश्रय यादव पहलवान, एम, शर्मा अमृतसर वाले रिटायर फोजी बैंगलोर कुश्ती अकेडमी की उपस्थिति मे, हिन्द केसरी दंगल की विशेष ट्रॉफी भेंट कर शाल पहनाकर सम्मानित किया गया। आयोजन समिति द्वारा लियाकत हुसैन मिलन को सम्मानित किए जाने पर लियाकत हुसैन मिलन ने आयोजन समिति का आभार व्यक्त किया। मिलन के सम्मानित होने पर ईष्ट मित्रों ने बधाई मुबारकबाद पेश की।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...