Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

आकांक्षा श्रीवास्तव का भारतीय जूडो टीम में चयन, एशियन कैडेट एवं जूनियर जूडो कप में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

आकांक्षा श्रीवास्तव का भारतीय जूडो टीम में चयन, एशियन कैडेट एवं जूनियर जूडो कप में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व
देवास। शहर की प्रतिभावान जूडो खिलाड़ी आकांक्षा श्रीवास्तव ने मध्य प्रदेश का नाम रोशन करते हुए एशियन कैडेट एवं जूनियर जूडो कप के लिए भारतीय टीम में जगह बनाई है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता कज़ाख़िस्तान के अल्माटी शहर में आयोजित होगी, जहां आकांक्षा एशिया के शीर्ष कैडेट खिलाड़ियों के साथ मुकाबला करेंगी। भोपाल में आयोजित नेशनल सिलेक्शन ट्रायल्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रहीं आकांक्षा श्रीवास्तव का चयन भारतीय कैडेट जूडो टीम में किया गया। भारतीय जूडो महासंघ द्वारा आयोजित नेशनल ट्रायल्स एवं सब जूनियर कैडेट राष्ट्रीय रैंकिंग प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन के चलते उन्हें भारतीय टीम की ओर से नीली और सफेद जूडोगी पहनने का गौरव प्राप्त हुआ है। आकांक्षा की इस उपलब्धि पर मध्य प्रदेश जूडो संघ के पदाधिकारियों एवं खिलाड़ियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दीं। संघ के अध्यक्ष जगजीत सिंह संधू, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कुरुश दिनशा, सचिव नरेश ततवाड़े, अशोक नामदेव, आबिद खान, भारत कुमावत, इंटरनेशनल रेफरी पूर्णिमा बीसे, देवास जिला जूडो संघ की अध्यक्ष आरती सक्सैना, उपाध्यक्ष राजेश यादव सहित समिति के सभी सदस्यों और वरिष्ठ खिलाड़ियों ने आकांक्षा को बधाई दी। उक्त जानकारी जिला जूडो संघ सचिव आतिश माली ने दी।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...