श्री रूद्र महायज्ञ, भागवत कथा एवं दत्तात्रेय भगवान की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन
देवास। श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा श्री भूतेश्वर आश्रम शनि मंदिर बगाना में 8 मई 2026 से 14.05.2026 तक विभिन्न धार्मिक कार्यकमों का आयोजन किया जायेगा। महंत त्रिवेणी गीरी जी महाराज ने बताया कि भूतभावन श्री भूतेश्वर महादेव एवं ब्रम्हलीन मंहत श्रीश्री शिवगिरी जी महाराज की कृपा से राष्ट्र उत्थान सबके सुख समृध्दि आरोग्य मंगल एवं कल्याण हेतु श्री रूद्र महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत कथा तथा भगवान श्री दत्तात्रेय की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया जा रहा है। कार्यकम के अन्तर्गत भव्य कलश यात्रा निकाली जायेगी उसके उपरांत दोपहर 12 बजे से लेकर 03 बजे तक श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया है साथ ही भजन संध्या का आयोजन भी होगा जिसमें प्रसिध्द भजन गायक माही दुबे एवं संतोष राव सुमधुर भजनो की प्रस्तुती देंगे 14 मई को आयोजन के समापन के साथ ही भंडारे का आयोजन भी किया गया है। कार्यकम के संयोजक नागा बाबा शम्भु गिरी जी महाराज एवं मंहत नंदी गिरी जी महाराज ने धर्मप्रेमी जनता से अनुरोध किया है कि अधिक से अधिक संख्या में पधार कर धर्म लाभ लेवें।
0 Comments